फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News The young man threw stones at the girl house for refusing to marry

MP News: शादी से इनकार करने पर युवक ने युवती के घर पर की ये हरकत, आशिक को ढूंढ रही पुलिस

Mon, 16 Jan 2023 05:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 16 Jan 2023 05:30 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के भोपाल में एक युवक और युवती के बीच एकतरफा प्यार की गजब दास्तान देखने को मिली है। युवक, युवती से शादी करने के लिए बार-बार दबाव डालता था। लेकिन वह मना कर देती थी। गुस्से में आकर युवक युवती के घर पहुंच गया।

विज्ञापन
MP News The young man threw stones at the girl house for refusing to marry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल के बाजपेयी नगर मल्टी में रहने वाली युवती को मनचला युवक बीते कई दिनों से परेशान कर रहा था। कहीं भी आते-जाते समय युवती का पीछा करता था। कई बार उसे प्रपोज कर चुका था।

विज्ञापन


बता दें कि रविवार दोहपर को युवक ने युवती से बोला, मुझसे शादी कर ले। युवती ने इनकार कर दिया। इसके बाद युवक ने युवती के घर पर पत्थर फेंक दिए। इससे युवती के घर का कांच टूट गया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शाहजहानाबाद पुलिस के मुताबिक, 25 साल की युवती मल्टी में रहती है। वह घरों में काम करती है।
विज्ञापन


आरोपी सोमेश कनाडे भी इसी मल्टी में रहता है। आरोपी बीते कई दिनों से युवती का पीछा कर रहा था। उस पर जबरन बात करने का दबाव बनाता था। लगातार आरोपी की हरकतें बढ़ती जा रही थीं। युवक ने युवती से शादी के लिया प्रपोज किया। युवती के इनकार करने के बाद युवक उसके घर पहुंच गया। वहां युवक ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जमकर हंगामा किया। लोगों ने उसे समझाया तो उसने युवती के घर पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed