फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: The thrill of sky diving, you will get the experience of jumping from a height of 10 thousand feet in

MP News: स्काई डाइविंग का रोमांच, उज्जैन में 9 नवंबर से मिलेगा 10 हजार फीट ऊंचाई से छलांग का अनुभव

Wed, 06 Nov 2024 05:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 06 Nov 2024 05:39 PM IST
सार

मध्य प्रदेश को एडवेंचर हब बनाने की मध्य प्रदेश टूरिज्म की पहल के तहत 9 नवंबर से स्काई डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन उज्जैन में होने जा रहा है। इसका पर्यटक रोमांचकारी अनुभव तीन माह तक ले सकेंगे। 

विज्ञापन
MP News: The thrill of sky diving, you will get the experience of jumping from a height of 10 thousand feet in
पर्यटन विभाग के राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा डाइविंग फेस्टिवल के चौथे संस्करण का आयोजन उज्जैन में 9 नवंबर से किया जा रहा है।  उज्जैन में तीन माह के लिये पर्यटकों को 10 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर महाकाल की नगरी को देखने का रोमांचकारी अनुभव मिल सकेगा। इसको लेकर बुधवार को  संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने जानकारी दी। राज्य मंत्री लोधी ने बताया कि संस्था द्वारा उच्चतम मानकों के साथ प्रशिक्षित स्काई डाइवर के सहयोग से स्काई डाइविंग कराई जायेगी। यह पूर्णतः सुरक्षित है। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग व प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड  शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि स्काई-डाइविंग फेस्टिवल के तीन संस्करण की सफलता व एडवेंचर गतिविधि के प्रति पर्यटकों के उत्साह को देखते हुए इस वर्ष उज्जैन में चतुर्थ संस्करण (तीन माह के लिए) आयोजन किया जा रहा है। उज्जैन में दताना एयरस्ट्रिप पर एडवेंचर लवर्स असमान में उड़ने के रोमांच का अनुभव कर पाएंगे। स्काई डाइविंग करने का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक है। बुकिंग www.skyhighindia.com पर की जा सकती है।
विज्ञापन


एक हजार प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद
इस संस्करण में आयोजक संस्था Sky-high India द्वारा स्पेशल स्काई-डाइविंग Aircraft New CESSNA  182P (fully modified for sky-diving) Aircraft द्वारा स्काई डाइविंग हेतु प्रयोग किया जायेगा, जिसकी क्षमता कुल 06 सदस्यों की है, जिसमें एक बार में 02 प्रतिभागी, 02 Instructors के साथ स्काई डाइविंग कर सकेंगे।  तीन माह में 1000 से अधिक प्रतिभागियों के सम्मिलित होने की संभावना है। भविष्य में स्काई-डाइविंग के साथ अन्य एयरबेस्ड  गतिविधि भी संचालित की जावेंगी।   
विज्ञापन


आधुनिक और बेहद सुरक्षित होगी राईड
स्काई डाईविंग का संचालन डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डी.जी.सी.ऐ) एवं यूनाइटेड स्टेट पैराशूट एसोसिएशन (यू.एस.पी.ए.) USPA द्वारा प्रमाणित संस्था "स्काई-हाई इंडिया" द्वारा किया जा रहा है। स्काई डाइविंग में उपयोग किए जाने वाला एयरक्राफ्ट नागरिक विमानन निदेशालय से पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed