फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: The state government increased the wages of 21 thousand prisoners of rigorous imprisonment in jail

MP News: प्रदेश सरकार ने जेल में बंद सश्रम कारावास के 21 हजार बंदियों की मजदूरी बढ़ाई

Sun, 12 Mar 2023 07:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 12 Mar 2023 07:20 PM IST
सार

गृहमंत्री ने सिवनी में एनआईए की कार्रवाई पर कहा कि अजीज सेल्फी और शोएब खान को हिरासत में लिया गया। जबलपुर तक ले गए थे। पूछताछ के बाद दोनों को नोटिस देकर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
MP News: The state government increased the wages of 21 thousand prisoners of rigorous imprisonment in jail
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने जेलों में बंद कैदियों की मजदूरी में बढ़ाई है। सश्रम कारावास की सजा काट रहे 21 हजार कैदियों की मजदूरी में इजाफा किया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को बताया कि कुशल कैदियों की मजदूरी 120 रुपए से बढ़ाकर 154 रुपए प्रतिदिन की गई। वहीं, अकुशल कैदियों को 72 रुपए की जगह 92 रुपए प्रतिदिन मजदूरी दी जाएगी। मिश्रा ने कहा कि 21 हजार कैदियों को लाभ होगा। बता दें कैदियों के पारिश्रमिक बढ़ाने को लेकर  पांच साल पहले 25 अप्रैल 2018 को सामान्य प्रशासन विभाग के एसीएस की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें गुजरात के सुप्रीम कोर्ट में 1998 के आदेश के पालन पर विचार किया गया। इसके आधार पर कैदियों के पारिश्रमिक बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। लेकिन इसके बाद सरकार बदल गई। 2020 में कमलनाथ सरकार भी बदल गई। अब बीजेपी की सरकार ने अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे होने पर बैठक में लिए निर्णय पर आदेश जारी किए है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एनआईए ने हिरासत में लिए युवकों को छोड़ा
गृहमंत्री ने सिवनी में एनआईए की कार्रवाई पर कहा कि अजीज सेल्फी और शोएब खान को हिरासत में लिया गया। जबलपुर तक ले गए थे। पूछताछ के बाद दोनों को नोटिस देकर छोड़ दिया गया। तीसरे व्यक्ति अकरम से भी पूछताछ की गई थी। इन्हें नोटिस देकर बेंगलुरू बुलाया गया है। इनके पास से हार्ड डिस्क, कई सिमकार्ड, मेमोरी कार्ड समेत 26 आर्टिकल एनआईए जब्त करके ले गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed