फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Swadeshi fair organized in Bhopal Haat, from dishes to LEDs made by village girls

MP News: भोपाल हाट में सजा स्वदेशी मेला, व्यंजनों से लेकर गांव की बेटियों की बनाई एलईडी तक

Tue, 16 Sep 2025 06:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 16 Sep 2025 06:45 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल हाट में “स्वदेशी मेला-स्वदेशी व्यंजनों के संग” का शुभारंभ किया। चार दिन चलने वाला यह मेला त्यौहारों की खरीदारी के साथ-साथ ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को बढ़ावा देगा। मेले में 40 स्व-सहायता समूह शामिल हैं, जिनसे 3,600 से ज्यादा परिवारों को फायदा मिलेगा और भोपालवासी गांव की बहन-बेटियों द्वारा बनाए गए स्वदेशी उत्पादों और व्यंजनों का अनुभव कर सकेंगे।

विज्ञापन
MP News: Swadeshi fair organized in Bhopal Haat, from dishes to LEDs made by village girls
सीएम ने मेले में सामग्री निर्माताओं से चर्चा की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को “स्वदेशी मेला-स्वदेशी व्यंजनों के संग” का भोपाल हाट में शुभारंभ किया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए सेवा पखवाड़े का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देना और ग्रामीण स्व-सहायता समूहों की आजीविका को मजबूत करना है। मेले में 40 स्व-सहायता समूह भाग ले रहे हैं, जिससे करीब 3,600 परिवार लाभान्वित होंगे। यहां गांव-गांव में घरों में बनी वस्तुओं को शहर के उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का प्लेटफॉर्म दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेला त्यौहारों के अवसर पर विशेष महत्व रखता है और भोपाल वासी यहां स्वदेशी वस्तुओं की आत्मीयता का अनुभव कर सकेंगे।  यह चार दिन चलने वाला स्वदेशी मेला न केवल त्योहारों की खरीदारी के लिए खास है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रदेश की बड़ी पहल भी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: MP में 18 IAS के ट्रांसफर, विशेष गढ़पाले ऊर्जा विभाग में सचिव, वंदना वैद्य वित्त निगम में एमडी बनीं
विज्ञापन


सीएम ने पानी-पुरी का स्वाद भी लिया 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टॉल्स का अवलोकन किया, विक्रेताओं से बातचीत की और वॉटर बॉटल बैग खरीदे। इतना ही नहीं, उन्होंने भोजपुर की बहनों द्वारा लगाए गए चाट स्टॉल पर पानी-पुरी का स्वाद लेकर सबका उत्साह भी बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: पीएम मोदी मध्यप्रदेश में मनाएंगे 75वां जन्मदिन, देश के पहले पीएम मित्रा पार्क समेत कई सौगातें देंगे

दशहरे पर शस्त्र पूजन धूमधाम से होगा 
मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरे पर पूरे प्रदेश में शस्त्र पूजन धूमधाम से होगा। आरएसएस की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर यह और भी खास है। उन्होंने कहा कि भारत स्वदेशी की भावना और सनातन संस्कृति से विकास के मार्ग पर अग्रसर है। अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर प्रधानमंत्री मोदी तक, देश ने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।

ये भी पढ़ें-  MP News: भाजपा MLA संजय पाठक की मुश्किलें बढ़ी, एसटी आयोग ने पांच जिलों से मांगी जांच रिपोर्ट

दिल्ली हाट के रूप में विकसित करेंगे 
पंचायत मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि भारत जब दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा, तो इसमें स्व-सहायता समूहों की बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने भोपाल हाट को दिल्ली हाट के रूप में विकसित करने की घोषणा की और प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दीपावली, दशहरा और नवरात्र जैसे त्यौहार आने वाले हैं। अब विदेशी उत्पादों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। मेले में गांव की बहन-बेटियों द्वारा बनाई गई एलईडी भी उपलब्ध है। उन्होंने भोपालवासियों से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed