फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: PM Modi will celebrate his 75th birthday in Madhya Pradesh, will give many gifts including the countr

MP News: पीएम मोदी मध्यप्रदेश में मनाएंगे 75वां जन्मदिन, देश के पहले पीएम मित्रा पार्क समेत कई सौगातें देंगे

Tue, 16 Sep 2025 06:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 16 Sep 2025 06:15 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 75वें जन्मदिन पर मंगलवार को मध्यप्रदेश आएंगे। यह उनका प्रदेश की धरती पर दूसरा जन्मदिन होगा। इससे पहले वे 2022 में कूनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़कर ‘प्रोजेक्ट चीता’ की शुरुआत कर चुके हैं। इस बार पीएम धार जिले के भैंसोला में कार्यक्रम में शामिल होंगे और प्रदेश को कई बड़ी सौगातें देंगे, जिनमें देश का पहला पीएम मित्रा पार्क, ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार एवं पोषण अभियान’ और ‘आदि सेवा पर्व’ प्रमुख हैं।

विज्ञापन
MP News: PM Modi will celebrate his 75th birthday in Madhya Pradesh, will give many gifts including the countr
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 75वें जन्मदिन पर बुधवार को मध्यप्रदेश आ रहे हैं। यह अवसर खास इसलिए भी है क्योंकि मोदी दूसरी बार प्रदेश की धरती पर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 17 सितंबर 2022 को अपने 72वें जन्मदिन पर कूनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़कर ‘प्रोजेक्ट चीता’ की शुरुआत की थी। इस बार प्रधानमंत्री धार जिले के ग्राम भैंसोला में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां वे प्रदेश को कई अहम सौगातें देंगे, जिनमें देश का पहला पीएम मित्रा पार्क, ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार एवं पोषण’ अभियान और ‘आदि सेवा पर्व’ प्रमुख हैं। इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: MP में 18 IAS के ट्रांसफर, विशेष गढ़पाले ऊर्जा विभाग में सचिव, वंदना वैद्य वित्त निगम में एमडी बनीं
विज्ञापन


“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार एवं पोषण अभियान”
महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को सुदृढ़ करने के अभियान का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुभारंभ करेंगे। यह अभियान स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से संचालित होगा। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य शिविरों और संस्थानों के माध्यम से निवारक, संवर्धनात्मक और उपचारात्मक सेवाएं दी जाएंगी। इस अभियान में महिलाओं की व्यापक स्वास्थ्य जांच, एनीमिया रोकथाम, संतुलित आहार और मासिक धर्म स्वच्छता जैसे विषयों पर विशेष जोर रहेगा। उद्देश्य है कि महिलाएं और किशोरियां नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाकर परिवार और समाज की सशक्त नींव बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: भाजपा MLA संजय पाठक की मुश्किलें बढ़ी, एसटी आयोग ने पांच जिलों से मांगी जांच रिपोर्ट

पीएम मित्रा पार्क-टेक्सटाइल हब की दिशा में बड़ा कदम
प्रधानमंत्री मोदी देश और प्रदेश के पहले पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास करेंगे। लगभग 2158 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाला यह पार्क आधुनिकतम सुविधाओं से लैस होगा। यहां 20 MLD का कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट, 10 MVA सौर ऊर्जा संयंत्र, आधुनिक सड़कें, पानी-बिजली की पुख्ता व्यवस्था और 81 प्लग-एंड-प्ले यूनिट्स विकसित की जा रही हैं। अब तक 23,146 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। इससे करीब 3 लाख रोजगार (1 लाख प्रत्यक्ष और 2 लाख अप्रत्यक्ष) सृजित होंगे। पार्क किसानों को उनकी कपास की फसल का दोगुना मूल्य दिलाने में मदद करेगा। प्रधानमंत्री का 5-एफ विज़न (Farm to Fibre, Fibre to Factory, Factory to Fashion, Fashion to Foreign) यहां साकार होगा। कपास से धागा, धागे से वस्त्र और वस्त्र से परिधान तैयार कर उन्हें वैश्विक बाजार तक पहुंचाया जाएगा। इससे मध्यप्रदेश एक नए टेक्सटाइल-हब के रूप में पहचान बनाएगा।

ये भी पढ़ें-  MP News: एमपी के अलीराजपुर जिले का नाम अब हुआ ‘आलीराजपुर’, राज्य शासन ने अधिसूचना जारी की, जाने क्यों बदला नाम


“आदि सेवा पर्व”- जनजातीय गौरव और सेवा का संगम
प्रधानमंत्री मोदी आदि सेवा पर्व की शुरुआत करेंगे। यह अभियान जनजातीय गौरव और राष्ट्र निर्माण का प्रतीक बनेगा। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कौशल विकास, आजीविका संवर्धन, स्वच्छता, जल-संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण जैसी गतिविधियां होंगी। विशेष रूप से “ट्रायबल विलेज एक्शन प्लान और ट्रायबल विलेज विजन 2030” पर फोकस रहेगा। इससे जनजातीय क्षेत्रों के विकास का दीर्घकालिक रोडमैप तैयार होगा।

ये भी पढ़ें-  MP News: पीएम मोदी करेंगे ‘आदि सेवा पर्व’ की शुरुआत, ट्राईबल विजन-2030 से बदलेगा गांवों का भविष्य”

यह सुविधाएं भी जनता को देंगे 
- प्रधानमंत्री मातृ-वंदना योजना का अंतरण : मोदी एक क्लिक में देशभर की पात्र महिलाओं के खातों में राशि अंतरित करेंगे। मध्यप्रदेश की लगभग 1 लाख महिलाएं इससे लाभान्वित होंगी।
- ‘सुमन सखी चैटबॉट’ की लॉन्चिंग : प्रधानमंत्री मोदी ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की गर्भवती महिलाओं के लिए चैटबॉट लांच करेंगे। इससे उन्हें समय पर सही जानकारी और सेवाएं मिल सकेंगी।
- सिकल सेल स्क्रीनिंग के एक करोड़वें कार्ड का वितरण : यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश में सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ सामूहिक लड़ाई का प्रतीक बनेगी।
- एक बगिया मां के नाम : पर्यावरण सुधार और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य को पौधा भेंट करेंगे। प्रदेश में अब तक 10,162 महिलाएं इस योजना से जुड़ चुकी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed