फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: State's first Sanjeevani polyclinic inaugurated in Bhopal, 32 more to open

MP News: प्रदेश के पहले संजीवनी पॉली क्लीनिक का भोपाल में शुभारंभ,स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम बोले 32 और खुलेंगे

Fri, 09 Dec 2022 09:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 09 Dec 2022 09:26 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा है कि भोपाल नगर में 32 मुख्यमंत्री संजीवनी पॉली क्लीनिक शुरू किये जाएंगे। पॉली क्लीनिक में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ उपचार के लिये उपलब्ध रहेंगे। साथ ही विभिन्न जांच और दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध रहेंगी।

विज्ञापन
MP News: State's first Sanjeevani polyclinic inaugurated in Bhopal, 32 more to open
भोपाल में पहल संजीवनी क्लीनिक का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर प्रदेश में भी संजीवनी पॉली क्लीनिक खुलेंगे। प्रदेश का पहला संजीवनी पॉली क्लीनिक का शुभारंभ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी उपस्थित थे। इन क्लीनिक में एक ही स्थान पर स्त्री रोग, नेत्र रोग, दंत रोग, शिशु रोग सहित अन्य बीमारियों का चिकित्सा परामर्श मिल सकेंगा।
विज्ञापन

 
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा है कि भोपाल नगर में 32 मुख्यमंत्री संजीवनी पॉली क्लीनिक शुरू किये जाएंगे। पॉली क्लीनिक में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ उपचार के लिये उपलब्ध रहेंगे। साथ ही विभिन्न जांच और दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध रहेंगी। मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। हाल ही में मंत्रि-परिषद द्वारा 226 नई स्वास्थ्य संस्थाएं शुरू करने की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने विद्यार्थियों को मातृभाषा हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई की सुविधा दी है।
विज्ञापन

 
चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कोरोना की चुनौती का डट कर सामना किया और कोरोना पर विजय प्राप्त की। स्वदेशी वैक्सीन विकसित कर अन्य देशों को भी उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में व्यक्ति के निर्माण की अवधारणा को केन्द्र में रख राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में नवाचार कर गोविंदपुरा क्षेत्र में पाली क्लीनिक शुरू की जा रही है। पॉली क्लीनिक से ईएसआई को भी जोड़ेंगे, जिससे औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों को लाभ होगा। मंत्री सारंग ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी के रायसेन जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज शुरू करने के प्रस्ताव पर शीघ्र निर्णय लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विधायक कृष्णा गौर ने कहा कि गोविंदपुरा और आस-पास के क्षेत्र के नागरिकों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार की सुविधा मुख्यमंत्री संजीवनी पॉली क्लीनिक में प्राप्त होगी। यह क्षेत्र के लिये बड़ी सौगात है। प्रारंभ में एमडी एनएचएम प्रियंका दास ने संजीवनी पॉली क्लीनिक की रूपरेखा प्रस्तुत की। स्थानीय जन-प्रतिनिधि और स्वास्थ्य अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed