फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: State level Gau-Shala Sammelan will be held on June 20 at CM residence in Bhopal, Gau-keepers will ge

MP News: प्रदेश स्तरीय गौ-शाला सम्मेलन भोपाल में सीएम निवास पर 20 जून को, गौ पालकों को मिलेगी सौगात

Wed, 18 Jun 2025 09:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 18 Jun 2025 09:52 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में गौ-सेवा और पशुपालन को नई दिशा देने के उद्देश्य से प्रदेश स्तरीय गौ-शाला सम्मेलन का आयोजन 20 जून, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास प्रांगण, भोपाल में किया जाएगा। इस अवसर पर 50 करोड़ रुपये की राशि गौ-शालाओं के व्यवस्थापन के लिए अंतरित की जाएगी तथा गौ-सेवा पुरस्कार, हितलाभ वितरण, नवीन गौ-शालाओं को पंजीयन प्रमाण पत्र, और ट्रैक्टर-ट्रॉली वितरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी होंगे।

विज्ञापन
MP News: State level Gau-Shala Sammelan will be held on June 20 at CM residence in Bhopal, Gau-keepers will ge
सीएम डॉ. मोहन यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश स्तरीय गौ-शाला सम्मेलन का आयोजन 20 जून शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से मुख्यमंत्री निवास प्रांगण भोपाल में किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल शामिल होंगे। सम्मेलन में प्रदेश के समस्त जिलों से शासकीय एवं अशासकीय गौ-शाला संचालकों एवं प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी उमाकांत उमराव ने बताया कि सम्मेलन में गौ-शालाओं में गौवंश के व्यवस्थापन के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की जाएगी। आचार्य विद्यासागर जीव दया गौ-सेवा सम्मान योजना के अंतर्गत चयनित गौ-शालाओं एवं संस्थाओं को गौ-सेवा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया जाएगा। सम्मेलन में नवीन गौ-शालाओं को पंजीयन प्रमाण पत्र तथा म.प्र.गौ-संवर्धन बोर्ड एवं दयोदय महासंघ के सहयोग से हितग्राहियों को ट्रेक्टर ट्रॉली वितरण भी किया जाएगा। 'पशुपालन के क्षेत्र में प्रदेश के बढ़ते कदम' विषय पर एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed