फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: State government takes a big decision, leaves of government servants of 13 government departments ban

MP News: प्रदेश सरकार को बड़ा फैसला, 13 शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक

Sat, 10 May 2025 06:45 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Sat, 10 May 2025 06:45 AM IST
सार

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और अप्रत्याशित परिस्थितियों में मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 13 विभागों के सरकारी कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। 
 

विज्ञापन
MP News: State government takes a big decision, leaves of government servants of 13 government departments ban
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में उत्पन्न वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश शासन ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में प्रदेश के 13 प्रमुख विभागों के सभी शासकीय सेवकों के आगामी अवकाश तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। यह आदेश अगले निर्देश तक प्रभावी रहेगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन विभागों के समस्त शासकीय सेवक अनिवार्य रूप से अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: भोपाल नगर निगम  तैयार कर रहा फ्यूल मैनेजमेंट सिस्टम, जल्द आएगा नया सॉफ्टवेयर, डीजल चोरी पर लगेगा अंकुश
विज्ञापन


हालांकि, विशेष परिस्थितियों जैसे स्वयं या परिवार में विवाह, गंभीर बीमारी, दुर्घटना, प्रसूति, संतान पालन या अप्रत्याशित घटनाओं की स्थिति में अवकाश जिला स्तर पर कलेक्टर एवं राज्य स्तर पर विभागीय सचिव की अनुमति से ही स्वीकृत किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों के शासकीय सेवकों को केवल अति आवश्यक स्थितियों में ही सक्षम स्तर से अवकाश की स्वीकृति दी जा सकेगी। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। सरकार ने इस आदेश के सख्त अनुपालन के निर्देश भी दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News:  भोपाल में नमाज के बाद तिरंगा लेकर निकले मुस्लिम समुदाय के लोग, बोले- सीमा पर भेजो हमें भी

इन 13 विभागों में अवकाश पर रोक
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, गृह, ऊर्जा, नगरीय विकास एवं आवास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, लोक निर्माण, राजस्व, सामान्य प्रशासन, जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास, परिवहन विभाग शामिल है।

ये भी पढ़ें-  MP News: सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक, सीएम बोले राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि, सभी विभाग अलर्ट मोड पर रहें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed