फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: State General Secretary Ranveer Singh said – Self-reliant India resolution campaign is the way to mak

MP News: प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह बोले- आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग

Tue, 07 Oct 2025 07:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 07 Oct 2025 07:22 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वदेशी को जन आंदोलन बनाकर हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।

विज्ञापन
MP News: State General Secretary Ranveer Singh said – Self-reliant India resolution campaign is the way to mak
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी को प्रोत्साहन दे रहे हैं। स्वदेशी केवल एक नारा नहीं बल्कि भारतीयों का संकल्प और जीवन पद्धति है। रावत ने कहा कि स्वदेशी हमारी संस्कृति और आत्मा का हिस्सा है। जब भारत आत्मनिर्भर होगा, तभी वह विकसित राष्ट्र बन सकेगा।  प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ का आह्वान किया है। यह अभियान देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। इस अवसर पर स्वदेशी अपनाने के स्टिकर और लोगो का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, हमें यह विश्वास बनाए रखना है
विज्ञापन


पश्चिमी मॉडल अपनाने से स्वदेशी को नहीं मिला सम्मान
रावत ने कहा कि आजादी के बाद देश ने पश्चिमी मॉडल को अपनाया, जिससे स्थानीय उद्योगों और कारीगरों को सम्मान नहीं मिला। उन्होंने बताया कि 2014 से पहले भारत का रक्षा निर्यात मात्र 600 करोड़ रुपये था, जो अब 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। मोबाइल निर्माण में भारत आज विश्व में दूसरे स्थान पर है और 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात कर रहा है। ट्रैक्टर निर्माण में भारत पहले, बस निर्माण में दूसरे और ट्रक निर्माण में तीसरे स्थान पर है। रक्षा क्षेत्र में निर्यात 13 गुना बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का विजन सिर्फ Make in India नहीं, बल्कि ‘Made by India, Made for the World’ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के साथ कमियों को दूर करने का करें प्रयास

स्वदेशी की विरासत को आगे बढ़ा रही प्रधानमंत्री मोदी की पहल
रावत ने कहा कि आदर्श लोकमान्य तिलक, अरबिंदो और महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान स्वदेशी को जन आंदोलन बनाया था। स्वतंत्रता के बाद पश्चिमी अर्थव्यवस्था अपनाने से स्थानीय उद्योग कमजोर हुए। वर्ष 1964 में श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जी ने स्वदेशी चेतना को पुनर्जीवित किया और आर्थिक आत्मनिर्भरता को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ा। प्रधानमंत्री मोदी जी ने इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए ‘मेक इन इंडिया’, ‘स्टार्टअप इंडिया’, ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे अभियानों के माध्यम से स्वदेशी को नई दिशा दी है।

ये भी पढ़ें-  कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस 2025 : सीएम बोले-प्राकृतिक एवं जैविक खेती को करें प्रोत्साहित, कृषि को उद्यमिता से जोड़ें

अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता
प्रदेश महामंत्री ने बताया कि ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ 25 सितंबर से प्रारंभ हुआ है, जो 25 दिसंबर तक चलेगा। इस अवधि में भाजपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। 1 से 30 नवंबर: स्वदेशी रील्स प्रतियोगिता, ऑनलाइन क्विज़, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। 16 से 30 अक्टूबर: महिला एवं युवा सम्मेलन होंगे। 1 से 15 नवंबर: व्यापारियों, लघु उद्योगों और प्रोफेशनल्स के सम्मेलन होंगे। 16 से 30 नवंबर: स्वदेशी मेले आयोजित होंगे। 1 से 25 दिसंबर: घर-घर संपर्क अभियान और आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा निकाली जाएगी। रावत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करेंगे और हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed