फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Sports college to be built in Satna with Rs 15 crore and synthetic track to be built with Rs 7 crore,

MP News: सतना में 15 करोड़ से स्पोर्ट्स कॉलेज और 7 करोड़ से बनेगा सिंथेटिक ट्रैक, सीएम ने की घोषणा

Sun, 27 Oct 2024 06:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 27 Oct 2024 06:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सतना में स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 15 करोड़ रुपये और सिंथेटिक ट्रैक निर्माण के लिए 7 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही, उन्होंने बाउंड्री वॉल और अन्य निर्माण कार्यों के संबंध में जिला कलेक्टर को निर्देश दिए।

विज्ञापन
MP News: Sports college to be built in Satna with Rs 15 crore and synthetic track to be built with Rs 7 crore,
सतना में सीएम ने बड़ी घोषणा की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सतना में अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित 35वें अखिल भारतीय खेलकूद (एथलेटिक्स) समारोह 2024 के समापन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सतना में स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 15 करोड़ रुपये और सिंथेटिक ट्रैक निर्माण के लिए 7 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही, उन्होंने बाउंड्री वॉल और अन्य निर्माण कार्यों के संबंध में जिला कलेक्टर को निर्देश दिए।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल से व्यक्तित्व में अनुशासन, आत्म-विश्वास, बौद्धिक प्रखरता, निडरता और एकाग्रता का विकास होता है। मध्यप्रदेश ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में देश में चौथा स्थान प्राप्त किया, शूटिंग में प्रदेश ने 15 पदक अर्जित किए, और ओलंपिक में भारत की हॉकी टीम में प्रदेश के एक खिलाड़ी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रदेश में 18 खेलों की 11 राज्य अकादमियां संचालित हो रही हैं, जो प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 35वें अखिल भारतीय खेलकूद (एथलेटिक्स) प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए। कार्यक्रम में अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री ने पदक विजेता खिलाड़ियों की सराहना की और साथ ही सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने के बावजूद पदक प्राप्त करने से चूकने वाले खिलाड़ियों का भी उत्साहवर्धन किया। चाहे खेल हो या वैज्ञानिक अनुसंधान का क्षेत्र, प्रधानमंत्री मोदी भारतीय परंपरा का पालन करते हुए सभी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शित करने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में घुड़सवारी, तीरंदाजी, तलवारबाजी, कुश्ती जैसे परंपरागत खेलों का समृद्ध इतिहास रहा है, जिनमें भाई-बहनों ने समान रूप से अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया है। रानी दुर्गावती ने तलवार के बलबूते पर 51 लड़ाइयां लड़ीं और सभी में विजय प्राप्त की। रानी दुर्गावती, रानी अवंतीबाई, रानी लक्ष्मीबाई और रानी अहिल्याबाई ने मातृभूमि की रक्षा और सुशासन के क्षेत्र में मिसाल प्रस्तुत करते हुए सनातन संस्कृति के विस्तार में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति, गुड़ी पड़वा, और गुरु पूर्णिमा की तरह ही राज्य शासन ने दशहरा भी धूमधाम से मनाया। भारतीय संस्कृति में शस्त्र और शास्त्र दोनों को समान महत्व दिया गया है, और इसी भावना का प्रकटीकरण करते हुए दशहरे पर सभी पुलिस लाइनों, पुलिस थानों, और शस्त्रागारों में शस्त्र पूजन किया गया। भारतीय संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व है, और राज्य शासन द्वारा दीपावली और गोवर्धन पूजा को भी धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत, "सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयः" के सिद्धांत पर विश्वास करते हुए "जियो और जीने दो" की भावना से विश्व में शांति की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर सक्रिय है। देश के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी भारत अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर रहा है।

नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि खेल, जीवन में हार और जीत को समान भाव से स्वीकार करने और खेल भावना से जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को उत्साह और सकारात्मक भावना के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed