फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Connect people with 'Har Ghar Tiranga' campaign, CM said- give it the form of a mass movement

MP News: 'हर घर तिरंगा' अभियान से जन-जन को जोड़ें, सीएम बोले- जन-आंदोलन का स्वरूप दें

Mon, 11 Aug 2025 07:03 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 11 Aug 2025 07:03 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दें और जन जन को जोड़ें। 

विज्ञापन
MP News: Connect people with 'Har Ghar Tiranga' campaign, CM said- give it the form of a mass movement
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 'हर घर तिरंगा' अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दें और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि इस अभियान में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए तिरंगा यात्रा, रैली, मानव श्रृंखला, रंगोली प्रतियोगिता और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित हों। इसके साथ ही स्वच्छता, शुचिता और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग की जागरूकता को भी इस अभियान से जोड़ा जाए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: रायसेन में 'ब्रह्मा' रेल कोच फैक्टरी का रक्षा मंत्री ने किया भूमिपूजन, CM यादव बोले-लोगों को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन


रविवार को सीएम निवास स्थित समत्व भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, धार्मिक-सामाजिक संगठनों, स्वतंत्रता सेनानियों, सेवानिवृत्त सैनिकों और समाजसेवियों को जोड़ा जाए। उन्होंने तिरंगा यात्राओं में राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने और आमजन के लिए झंडों की आसान उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: 'सबके बॉस तो हम हैं', ट्रंप का नाम लिए बिना राजनाथ ने कसा तंज; कहा- कुछ लोग भारत के विकास से खुश नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के दौरान झंडे के इतिहास और प्रेरक प्रसंगों का प्रचार-प्रसार किया जाए और बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने के लिए चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित हों। तिरंगा सेल्फी लेकर ‘हर घर तिरंगा’ पोर्टल पर अपलोड करने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया जाए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में प्रदेश के 406 निकायों में 1331 जनजागरूकता कार्यक्रम हुए, 1700 विद्यालयों में तिरंगा प्रेरित कला व रंगोली बनाई गई, और 2.87 लाख से अधिक नागरिकों ने भागीदारी की। अब दूसरा चरण 9 से 12 अगस्त तक और तीसरा चरण 13 से 15 अगस्त तक चलेगा, जिसमें ध्वजारोहण, प्रकाश व्यवस्था और 'तिरंगा मेला' का आयोजन होगा।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: किसानों के खातों में कल आएंगी फसल बीमा की राशि, शिवराज बोले-स्वदेशी संकल्प के साथ जन जागरण अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान को स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन से जोड़ा गया है, जिसमें गांवों में सफाई, जल संरक्षण और ध्वजारोहण कार्यक्रम होंगे। शासकीय उचित मूल्य दुकानों से अब तक 2.28 लाख से अधिक झंडे वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने जिलों को निर्देश दिए कि व्यापारिक संगठनों, स्वसहायता समूहों और समाज के सभी वर्गों के सहयोग से इस अभियान को उत्सव का रूप दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed