फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shivraj's bungalow ready on Link Road No. 1, Shyamala will be the only former CM to live down from Hi

MP News: शिवराज का लिंक रोड नंबर-1 पर बंगला तैयार, श्यामला हिल्स से नीचे आकर रहने वाले अकेले पूर्व CM होंगे

Tue, 12 Dec 2023 02:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 12 Dec 2023 02:54 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के 16 साल से अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान बड़े तालाब किनारे आलीशान सरकारी बंगले को छोड़ अब लिंक रोड नंबर-1 स्थित 74 बंगले में शिफ्ट होंगे। उनका बंगला नंबर-बी 8 है। 

विज्ञापन
MP News: Shivraj's bungalow ready on Link Road No. 1, Shyamala will be the only former CM to live down from Hi
रोड नंबर-1 पर बंगला तैयार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। सोमवार को विधायक दल की बैठक के बाद मोहन यादव के नाम का एलान हो गया। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल को जाकर अपना इस्तीफा दे दिया। वहीं, मोहन यादव ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया।

विज्ञापन


बुधवार को मोहन यादव मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अब शिवराज सिंह चौहान फिर बड़े तालाब किनारे श्यामला हिल्स स्थित आलीशान सरकारी बंगले को छोड़ लिंक रोड नंबर-1 स्थित 74 बंगले में शिफ्ट होंगे। उनके बंगले का नंबर बी-8 हैं। इस बंगले में साज-सज्जा और निर्माण कार्य एक साल पहले से पूरे कर लिए गए हैं। इसके साथ वाले बंगले को की दीवार को तोड़कर उसे भी मिला लिया गया है।
विज्ञापन


2005 में अलॉट हुआ था बी-8 बंगला 
शिवराज सिंह चौहान को 74 बंगला स्थित बी-8 बंगला 2005 में सांसद बनने पर अलॉट हुआ था। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बनने पर मुख्यमंत्री निवास में शिफ्ट हो गए थे। इसके बाद से वह 2018 तक श्यामला हिल्स पर ही रह रहे थे। इस बीच कांग्रेस की सरकार बनने पर वह अपने बी-8 बंगले में शिफ्ट हो गए थे। 2020 में दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर श्यामला हिल्स पर ही रह रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


श्यामला हिल्स से नीचे आकर रहने वाले अकेले पूर्व सीएम 
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लिंक रोड नंबर-1 स्थित बी-8 बंगले में शिफ्ट होते है तो वह श्यामला हिल्स से नीचे आकर रहने वाले अकेले पूर्व मुख्यमंत्री होंगे। अभी प्रदेश के तीन पूर्व सीएम श्यामला हिल्स पर ही रह रहे हैं। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शामिल है। तीनों के सरकारी बंगले श्यामला हिल्स पर ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed