{"_id":"686122deecd6b6ef3505230e","slug":"mp-news-shivraj-reached-the-chief-minister-s-residence-with-the-tribals-dr-yadav-removed-sehore-dfo-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: आदिवासियों को लेकर शिवराज पहुंचे मुख्यमंत्री के निवास, डॉ. यादव ने सीहोर डीएफओ को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: आदिवासियों को लेकर शिवराज पहुंचे मुख्यमंत्री के निवास, डॉ. यादव ने सीहोर डीएफओ को हटाया
Sun, 29 Jun 2025 04:58 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 29 Jun 2025 04:58 PM IST
सार
देवास जिले के खातेगांव के खिवनी गांव में वन विभाग द्वारा आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने की घटना पर विवाद बढ़ गया है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पीड़ितों को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीहोर के डीएफओ को हटा दिया और आदिवासी परिवारों को मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने आदिवासियों के साथ की सीएम से मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवास जिले के खातेगांव के खिवनी क्षेत्र में वन विभाग द्वारा आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने की घटना ने तूल पकड़ लिया है। रविवार सुबह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं पीड़ित आदिवासी परिवारों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निवास पहुंचे। इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीहोर वनमंडल के डीएफओ मगन सिंह डाबर को पद से हटा दिया। उनकी जगह अर्चना पटेल को नया डीएफओ नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गरीबों और वंचितों के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु में इस तरह की कोई भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई न की जाए। साथ ही दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।
23 जून को चली थी बुलडोजर कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, 23 जून को खिवनी अभयारण्य क्षेत्र में वन विभाग ने 50 से अधिक आदिवासी परिवारों के कच्चे मकानों को अतिक्रमण बताकर ढहा दिया था। इससे आदिवासी समाज में आक्रोश फैल गया था। पीड़ितों ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर न्याय की मांग की थी।
मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
रविवार को शिवराज सिंह चौहान आदिवासी परिवारों के साथ मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। इस दौरान बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव सहित खातेगांव और इछावर क्षेत्र के आदिवासी समाज के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सभी की बात ध्यानपूर्वक सुनी और भरोसा दिलाया कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
तत्काल प्रभाव से हुआ तबादला
सीहोर के तत्कालीन डीएफओ मगन सिंह डाबर को हटाकर भोपाल अटैच कर दिया गया है। खिवनी क्षेत्र इसी वनमंडल के अधीन आता है, इसलिए प्रथमदृष्टया कार्रवाई डीएफओ स्तर पर की गई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि जरूरतमंद परिवारों को हर संभव राहत दी जाए।