फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shivraj reached Shankaracharya's birthplace Kaldi, said - Adi Guru worked to connect the whole of Ind

MP News: शिवराज पहुंचे शंकराचार्य की जन्मस्थली कालड़ी, बोले-आदि गुरु ने पूरे भारत को जोड़ने का काम किया

Thu, 18 Jan 2024 11:28 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 18 Jan 2024 11:28 AM IST
सार

पूर्व सीएम शिवराज ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि, आज आदि गुरु शंकराचार्य जी की जन्मभूमि पर आया हूं। यहीं उनका जन्म हुआ था और यहीं से वह गुरु की खोज में पदयात्रा करते हुए ओम्कारेश्वर की तरफ निकले थे।

विज्ञापन
MP News: Shivraj reached Shankaracharya's birthplace Kaldi, said - Adi Guru worked to connect the whole of Ind
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे केरल में आदि गुरु शंकराचार्य जी के जन्मस्थली कालड़ी केरल पहुंचे। उन्होंने आदि गुरु के दर्शन पूजन कर मंदिर में पौधारोपण किया। पूर्व सीएम शिवराज ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि, आज आदि गुरु शंकराचार्य जी की जन्मभूमि पर आया हूं। यहीं उनका जन्म हुआ था और यहीं से वह गुरु की खोज में पदयात्रा करते हुए ओम्कारेश्वर की तरफ निकले थे।
विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर में उनको गुरु मिले थे और वहीं से उन्होंने सन्यास लेकर भारत भ्रमण शुरू किया था। आदि गुरु शंकराचार्य जी के कारण ही भारत सांस्कृतिक रूप से एक है। आदि गुरु ने पूरे भारत को जोड़ने का काम किया। शिवराज ने कहा कि ओम्कारेश्वर में जहां आदि गुरु जी को गुरु मिले वहां उनका भव्य स्टेच्यू ऑफ वननैस बन गया है। एकात्म धाम का निर्माण हो रहा है। पूर्व सीएम ने कहा कि यहीं से संदेश जाता है संघर्ष नहीं समन्वय, घृणा नहीं प्रेम, शांति सारे भेदभाव मिट जाएं। उन्होंने कहा कि उन्होंने वह काम प्रारंभ किया था, सीएम मोहन यादव जी की टीम उसे काम को आगे बढ़ाएगी और दुनिया को संदेश देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पूर्व सीएम शिवराज केरल में चिंतावगमन कोट्टायम में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे कोट्टायम शहर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed