फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Severe cold in Madhya Pradesh, holiday for schools in some districts, time changed in some, difficult

MP News: कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में स्कूलों का वक्त बदला, मुरैना, शिवपुरी, भिंड में छुट्टी

Tue, 03 Jan 2023 05:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 03 Jan 2023 05:55 PM IST
सार

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में रीवा, सागर, भोपाल, चंबल एवं ग्वालियर संभाग, नीमच, मंदसौर, नर्मदापुरम जिलों में मध्यम से घना कोहरा रहने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले एक-दो दिन ज्यादातर शहर कड़ाके की ठंड का सामना करेंगे और घने कोहरे में लिपटे रहेंगे।  

विज्ञापन
MP News: Severe cold in Madhya Pradesh, holiday for schools in some districts, time changed in some, difficult
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों में कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। घने कोहरे की वजह से आवाजाही प्रभावित हो रही है। भोपाल समेत ज्यादातर जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है। वहीं, मुरैना, भिंड और शिवपुरी जिलों में कक्षा आठ तक की स्कूलों में सात जनवरी तक छुट्टी घोषित हो गई है।  

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ पीके साहा ने बताया कि अगले एक-दो दिन कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा रहेगा। उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर से कुछ दिन पहले ही पश्चिमी विक्षोभ गुजरा है। इसकी वजह से उत्तर भारत से ठंडी हवाएं आ रही हैं। इससे ही पारा लुढ़का है। एक-दो दिन में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने पर तापमान में बढ़ोतरी होगी। फिलहाल तो यही स्थिति बनी रहेगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नौगांव और गुना रहे सबसे ठंडे
मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश के सभी जिलों में मौसम खुश्क बना रहा। दतिया और सागर में कोल्ड डे दर्ज हुआ है। रायसेन, जबलपुर और छतरपुर में हल्के से मध्यम कोहरा रहा, जबकि दमोह, सागर और भोपाल में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। सभी संभागों में न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा अंतर नहीं आया है। प्रदेश का सबसे कम तापमान छह डिग्री सेल्सियस नौगांव और गुना में दर्ज हुआ। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल 7.2 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। ग्वालियर में 8.2 डिग्री, जबलपुर में 8.4 डिग्री और इंदौर में 9.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

पूरे प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने रीवा, सागर, भोपाल, चंबल और ग्वालियर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी तरह नीमच, मंदसौर और नर्मदापुरम जिलों में मध्यम से घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। सागर और छतरपुर जिलों में कोल्ड डे का यलो अलर्ट जारी किया गया है।  


स्कूलों में छुट्टी और समय बदला
भोपाल में शीतलहर के चलते मंगलवार को कलेक्टर ने स्कूलों का समय बदलने का आदेश जारी कर दिया। सरकारी और निजी स्कूलों का समय सुबह 9:30 बजे और दो पालियों में लगने वाले स्कूलों का समय सुबह नौ बजे किया है। आंगनवाड़ी भी 9:30 बजे बाद शुरू होंगे। शिवपुरी, भिंड और मुरैना जिलों में कक्षा आठवीं तक के स्कूलों में सात जनवरी तक छुट्टी दे दी गई है। स्कूलों की टाइमिंग बदलने की घोषणा सतना, रीवा, सागर, उमरिया समेत अन्य जिलों में भी की गई है। 
 
घने कोहरे की वजह से तीन फ्लाइट डायवर्ट 
प्रदेश में सुबह घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी पर असर पड़ा। इस वजह से कई फ्लाइट लेट हुई। उत्तर भारत से आने वाली ट्रेनों पर भी कोहरे की मार ने असर दिखाया। भोपाल में राजा भोज एयरपोर्ट पर मंगलवार को विजिबिलिटी 100 मीटर थी। इसकी वजह से एयर इंडिया की दो फ्लाइट और इंडिगो की एक फ्लाइट देरी से भोपाल पहुंची। इस वजह से तीनों फ्लाइट्स के करीब चार सौ यात्रियों को परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed