फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Severe cold in Bhopal, schools up to eighth grade will reopen after 8:30, District Education Officer

MP News: भोपाल में कड़ाके की ठंड, 8:30 के बाद लगेंगे आठवीं तक के स्कूल, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

Mon, 17 Nov 2025 06:53 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 17 Nov 2025 06:53 PM IST
सार

भोपाल में लगातार गिरती ठंड ने बच्चों की सेहत पर असर की आशंका बढ़ा दी है, जिसके चलते जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में तुरंत बदलाव करते हुए नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं अब सुबह 8:30 बजे के बाद ही संचालित करने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
MP News: Severe cold in Bhopal, schools up to eighth grade will reopen after 8:30, District Education Officer
स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में भीषण ठंडी पड़ रही है। पारा 5.2 डिग्री तक पहुंच गया है। लगातार गिरते तापमान और बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल सुबह 8:30 बजे से पहले संचालित नहीं होंगे।
विज्ञापन



सभी स्कूलों में लागू होगा आदेश
आदेश में कहा गया है कि ठंड की वजह से छोटे छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है, इसलिए यह निर्णय लिया गया है। नया समय भोपाल जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, ICSE, CBSE, अनुदान प्राप्त एवं अन्य मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा।जारी आदेश कलेक्टर की मंजूरी के बाद प्रभावी हुआ है और तत्काल लागू माना जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में नवंबर की सबसे ठंडी रात दर्ज, 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, चार दिन शीतलहर का अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश का पालन सुनिश्चित करें
जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे आदेश का पालन सुनिश्चित करें। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे मौसम को देखते हुए बच्चों को पर्याप्त गरम कपड़े पहनाकर भेजें। भोपाल में पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट देखी जा रही है, जिसके चलते सुबह के समय ठंड में और बढ़ोतरी हो गई है। प्रशासन का कहना है कि मौसम में सुधार तक यही व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed