फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Senior journalist Anil Dubey passes away, CM Dr. Yadav expressed grief

MP News: वरिष्ठ पत्रकार अनिल दुबे का निधन, सीएम डॉ. यादव ने जताया शोक

Tue, 13 May 2025 06:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 13 May 2025 06:00 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ और प्रतिष्ठित पत्रकार अनिल दुबे का मंगलवार को हृदयघात (हार्ट अटैक) के कारण निधन हो गया। वर्षों से प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) में कार्यरत थे। 

विज्ञापन
MP News: Senior journalist Anil Dubey passes away, CM Dr. Yadav expressed grief
स्व. अनिल दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार अनिल दुबे का मंगलवार को निधन हो गया। 54 वर्षीय अनिल दुबे को हार्ट अटैक आने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। दुबे पीटीआई (प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया) में कार्यरत थे। वह कई प्रमुख समाचार पत्रों में कार्य कर चुके थे और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका विशेष योगदान रहा। बता दें कि अनिल दुबे के बड़े भाई श्यामाकांत दुबे का भी एक साल पहले हार्ट अटैक से निधन हो गया था। वे दैनिक 'अमर उजाला' में कार्यरत थे। अनिल दुबे अपने पीछे पत्नी और एक बेटी को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनिल दुबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के वरिष्ठ संवाददाता अनिल दुबे के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने हमेशा जनहित के मुद्दों पर पत्रकारिता के मूल्यों को प्राथमिकता दी। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed