फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Sanskriti Bachao Manch celebrated the success of 'Operation Sindoor', demanded strict action against

MP News: ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर भोपाल में मनाया जश्न, पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

Wed, 07 May 2025 08:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Wed, 07 May 2025 08:08 PM IST
सार

भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद देशभर में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में भोपाल स्थित संस्कृति बचाओ मंच ने बुधवार को नर्मदा भवन चौराहे पर आतिशबाजी कर, मिठाई बांटकर सैन्य कार्रवाई का स्वागत किया और पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की। इसके अलावा युवाओं, वकीलों ने भी शहर में जश्न मनाया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। 

विज्ञापन
MP News: Sanskriti Bachao Manch celebrated the success of 'Operation Sindoor', demanded strict action against
भोपाल में संस्कृति बचाव मंच ने आतिशबाजी की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक के समर्थन में जश्न मनाया। नर्मदा भवन चौराहे पर आतिशबाजी की गई और मिठाइयों का वितरण कर कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना और केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया। चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि भारत की सनातनी जनता अब पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई चाहती है। पाकिस्तान की सेना और सरकार लंबे समय से आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं, ऐसे में अब केवल सीमित कार्रवाई नहीं, बल्कि पूरे पाकिस्तान को खत्म कर देना समय की मांग है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना द्वारा नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब देश आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपना चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन

युवाओं, वकीलों ने भी मनाया जश्न , लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे 
रोशनपुरा चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार जश्न मनाया। युवाओं में जोश देखते ही बनता था। हाथों में तिरंगा लेकर उन्होंने ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए और देश की सेना को सलाम किया। वहीं भोपाल कोर्ट परिसर भी जश्न से गूंज उठा। वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। साथ ही ढोल की थाप पर नाचते हुए उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। माहौल पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर था। सरोजिनी नायडू कॉलेज की छात्राएं भी इस उत्साह से अछूती नहीं रहीं। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और ढोल की थाप पर नाचकर सेना की इस कार्रवाई का समर्थन किया। राजधानी भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर देश की सुरक्षा बलों के समर्थन में नागरिकों का यह उत्साह साफ तौर पर दिखा कि पूरा देश एकजुट है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed