फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: RSS's weapon worship and path march on Vijayadashami, CM attended in white shirt, khaki full pants an

MP News:आरएसएस का पथ संचलन: सफेद शर्ट, खाकी फुल पैंट और काली टोपी पहन शामिल हुए सीएम मोहन यादव

Fri, 03 Oct 2025 12:03 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 03 Oct 2025 12:03 AM IST
सार

विजयदशमी पर पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने शस्त्र पूजन और पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किए। राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी संघ की पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और साधारण स्वयंसेवक की तरह पथ संचलन में भाग लिया।

विज्ञापन
MP News: RSS's weapon worship and path march on Vijayadashami, CM attended in white shirt, khaki full pants an
भोपाल में सीएम और प्रदेश अध्यक्ष पथ संचलन में शामिल हुए, पन्ना में सांसद वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजयादशमी के अवसर पर राजधानी भोपाल सहित प्रदेशभर के कई शहरों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा शस्त्र पूजन और पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी भोपाल के नेहरू नगर स्थित आयोजन में संघ कार्यकर्ता की भूमिका में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संघ की पारंपरिक गणवेश सफेद शर्ट, खाकी फुल पैंट और काली टोपी धारण की। हाथ में दंड लेकर उन्होंने पथ संचलन में भाग लिया। यह पहली बार था जब मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से संघ की वेशभूषा पहनी। कार्यक्रम में पहुंचते समय मुख्यमंत्री का काफिला छोटा और सादगीपूर्ण रहा। न तो गाड़ियों में हूटर बजाए गए और न ही लंबा काफिला दिखा। सादगीपूर्ण अंदाज में उन्होंने स्वयंसेवकों के बीच सहभागिता निभाई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: भोपाल में शरारती तत्वों  ने मंत्री के कार्यक्रम से पहले रावण के पुतले को जलाया, मचा हड़कंप
विज्ञापन


पथ संचलन दशहरे के बाद
संघ परंपरानुसार हर साल दशहरे के दिन पथ संचलन निकलता है। गुरुवार को कुछ शहरों में शाखावार पथ संचलन निकले, लेकिन इस बार इनके बड़े आयोजन विजयादशमी के बाद अलग-अलग तारीखों पर होंगे। भोपाल समेत प्रदेश के कई शहरों में पथ संचलन कार्यक्रम 12 अक्टूबर तक होंगे। इससे पहले शाखाओं में अभ्यास सत्र चल रहे हैं, जिनमें घोष, डफली दल और अन्य वाद्ययंत्रों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राजधानी भोपाल में इस समय लगभग 300 शाखाएं सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम ने दी श्रद्धांजलि, बोले-महात्मा गांधी ने दिखाया अहिंसा का मार्ग

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पथ संचलन में शामिल हुए
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा पन्ना में आयोजित पथ संचलन में शामिल हुए। शर्मा ने कहा कि संघ शताब्दी की इस गौरवमयी यात्रा में मां भारती की सेवा, सुरक्षा और संस्कारों के लिएअपना जीवन समर्पित करने वाले सभी संघ साधकों को हृदय से नमन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed