{"_id":"68de73ed4957a71f9205d990","slug":"mp-news-cm-pays-tribute-on-gandhi-shastri-jayanti-says-mahatma-gandhi-showed-the-path-of-non-violence-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम ने दी श्रद्धांजलि, बोले-महात्मा गांधी ने दिखाया अहिंसा का मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम ने दी श्रद्धांजलि, बोले-महात्मा गांधी ने दिखाया अहिंसा का मार्ग
Thu, 02 Oct 2025 06:15 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 02 Oct 2025 06:15 PM IST
सार
गुरुवार दो अक्टूबर को गांधी शास्त्री जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सीएम ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को अहिंसा और स्वदेशी का मार्ग दिखाया। उन्होंने बताया कि गांधी जी ने हमें अपने देश से प्रेम करना और स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना सिखाया।
विज्ञापन
गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम ने दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांधी जयंती पर कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी गांधी जी के विचार देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा का काम कर रहे हैं और इन्हीं आदर्शों पर चलते हुए भारत आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर उन्होंने सभी के साथ "महात्मा गांधी अमर रहें" का उद्घोष भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी के आदर्श हमेशा प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से शुरू हुए सेवा पखवाड़े का औपचारिक समापन गांधी जयंती पर किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं भी दीं।
ये भी पढ़ें- MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयादशमी की दी बधाई, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
शास्त्री को नमन किया
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी का दिया नारा जय जवान-जय किसान हमेशा देश को मजबूत बनाने की दिशा में मार्गदर्शक रहेगा। मुख्यमंत्री ने शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक हितानंद शर्मा, सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, भोपाल महापौर मालती राय और अन्य जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: एमएसपी बढ़ाने का सीएम ने किया स्वागत, बोले-किसानों के कल्याण के लिए केंद्र और राज्य सरकार प्रतिबद्ध