फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: RPF soldier held hands as he fell from moving train at Bhopal station, vigilance saved passenger's li

MP News: भोपाल स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरते ही RPF जवान ने थामा हाथ, सतर्कता से बचाई यात्री की जान

Sat, 12 Apr 2025 06:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 12 Apr 2025 06:12 PM IST
सार

भोपाल रेलवे स्टेशन पर एक चलती ट्रेन से गिरते यात्री की जान उस समय बच गई जब रेल सुरक्षा बल (RPF) के जवान ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए उसे तुरंत थाम लिया। 

विज्ञापन
MP News: RPF soldier held hands as he fell from moving train at Bhopal station, vigilance saved passenger's li
भोपाल स्टेशन पर प्रधान आरक्षक नितिन अमरोही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल के रेल सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान की सतर्कता और तत्परता ने एक बड़ा हादसा होने से रोक दिया। भोपाल रेलवे स्टेशन पर तैनात प्रधान आरक्षक नितिन अमरोही ने चलती ट्रेन से गिरते हुए एक यात्री को बचा लिया। यह घटना गाड़ी संख्या 20103 गोरखपुर एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर 2 से रवाना होते समय की है। विदिशा निवासी राहुल सिंह राजपूत ट्रेन के स्लीपर कोच के पायदान पर बैठा हुआ था। जैसे ही ट्रेन धीरे-धीरे गति पकड़ने लगी, वह असंतुलित होकर नीचे गिरने लगा। उसी समय प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी पर मौजूद प्रधान आरक्षक नितिन अमरोही ने स्थिति को तुरंत भांपते हुए बिना एक पल गंवाए सक्रिय हुए और गिरते हुए यात्री का हाथ पकड़कर उसे ट्रेन के नीचे आने से बचा लिया। उनके इस साहसिक प्रयास के चलते यात्री सुरक्षित है और उसे कोई चोट नहीं आई।  यदि यह त्वरित प्रतिक्रिया नहीं होती, तो यह घटना गंभीर दुर्घटना में बदल सकती थी।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: दिग्गी बोले- तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया कांग्रेस ने शुरू की थी, मोदी को श्रेय नहीं जाता
विज्ञापन


इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा कि रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधान आरक्षक नितिन अमरोही द्वारा समय पर की गई कार्रवाई अत्यंत सराहनीय है और यह समस्त सुरक्षा बल के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं, मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल निरंतर यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रयासरत है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान दरवाजों या पायदानों पर बैठने से बचें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed