फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Diggi says Congress started the extradition process of Tahvvur Rana, Modi does not get credit

MP: दिग्गी बोले- तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया कांग्रेस ने शुरू की थी, मोदी को श्रेय नहीं जाता

Sat, 12 Apr 2025 02:36 PM IST
आनंद पवार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 12 Apr 2025 02:36 PM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 26/11 हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा की प्रत्यर्पण प्रक्रिया की शुरुआत कांग्रेस ने की थी, इसमें मोदी जी को कोई श्रेय नहीं जाता हैं। 

विज्ञापन
MP: Diggi says Congress started the extradition process of Tahvvur Rana, Modi does not get credit
सांसद दिग्विजय सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

26/11 मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले की नींव कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में रखी थी और मौजूदा केंद्र सरकार इसका श्रेय नहीं ले सकती। दिग्विजय सिंह ने कहा कि तहव्वुर राणा 26/11 हमलों में शामिल था और उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तभी संभव हो सकी जब यूपीए सरकार ने समय रहते उसकी भूमिका को जांच में शामिल किया और उसे अमेरिका में गिरफ्तार करवाया गया। 14 साल की सजा पूरी करने के बाद अब उसे भारत लाया गया है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी या उनकी सरकार का कोई योगदान नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी गंभीर कार्रवाइयों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए और जो भी सरकारें देशहित में कदम उठाएं, उन्हें ईमानदारी से श्रेय मिलना चाहिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: नर्मदापुरम में IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, नपा कर्मियों और नेता के बेटों समेत पांच गिरफ्तार
विज्ञापन


बता दें 26/11 हमले के सिलसिले में तहव्वुर राणा को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था। उसे हाल ही में भारत प्रत्यर्पित किया गया है, जिसे लेकर केंद्र सरकार ने इसे बड़ी कूटनीतिक जीत बताया है। लेकिन कांग्रेस का कहना है कि यह कार्रवाई उन्हीं की सरकार के समय शुरू की गई प्रक्रिया का परिणाम है। इससे पहले भी कांग्रेस ने विभिन्न सुरक्षा मामलों में केंद्र सरकार पर श्रेय लेने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: फर्जी कॉल सेंटर संचालक से पांच लाख घूस लेने का मामला, टीआई, हवलदार के बाद अब ASI को मिली जमानत

तहव्वुर राणा, जो पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक हैं, पर 26/11 हमलों की साजिश रचने, हत्या, आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने और जालसाजी के गंभीर आरोप हैं। राणा को गुरुवार को भारत लाया गया और दिल्ली की अदालत ने उसे 18 दिनों की एनआईए हिरासत में भेज दिया। जांच एजेंसी का कहना है कि राणा की भूमिका केवल मुंबई तक सीमित नहीं थी, बल्कि वह अन्य भारतीय शहरों में भी बड़े पैमाने पर आतंकी हमलों की योजना बना रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed