फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Reply on social media to those who conspire against the country and society

MP News: देश और समाज के खिलाफ षडयंत्र करने वालों को सोशल मीडिया पर जवाब दें

Sat, 18 Mar 2023 07:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 18 Mar 2023 07:46 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हम सोशल मीडिया पर सच्चाई परोस रहे हैं, लेकिन हमें और ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। कुछ ताकतें जानबूझकर सोशल मीडिया के अस्त्र का गलत उपयोग कर रही हैं।

विज्ञापन
MP News: Reply on social media to those who conspire against the country and society
डिजिटल हिंदू सम्मेलन का भोपाल में आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोरोन्हा प्रशासन अकादमी में शनिवार को भारत नीति की तरफ से डिजिटल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसके उद्घाटन सत्र को संबोधित करते बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने में जो ताकतें भारत और भारतीयता को बदनाम करने, भारत को अपने स्वत्व से अलग करने, यहां की संस्कृति को विकृत करने, समाज को बांटने का काम कर रही थीं, वो आज भी सक्रिय हैं। बस, उनका स्वरूप और उनका हथियार बदल गया है। कालनेमि की तरह ये मायावी ताकतें आज भी लगातार हमले कर रही हैं। इन्हें पहचानना और सोशल मीडिया पर इन्हें मुंहतोड़ जवाब देना राष्ट्रवादी सोच वाले सोशल मीडिया वारियर्स की जिम्मेदारी है। सम्मेलन को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद एवं प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग ने संबोधित किया।
विज्ञापन


सतर्क रहकर देश विरोधियों को जवाब देना होगा
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हम सोशल मीडिया पर सच्चाई परोस रहे हैं, लेकिन हमें और ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। कुछ ताकतें जानबूझकर सोशल मीडिया के अस्त्र का गलत उपयोग कर रही हैं। महू की घटना इसका उदाहरण है। लेकिन सोशल मीडिया वारियर्स ऐसी ताकतों को एक्टिव होने से पहले ही जवाब दे दें। शर्मा ने कहा कि कुछ लोग जो अपना राजनीतिक अस्तित्व खो रहे हैं, वो विदेशों में जाकर भारत की आलोचना करते हैं, बदनाम करने का प्रयास करते हैं और झूठ फैलाते हैं। इनके झूठ को हमें सोशल मीडिया पर जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि अगर हमें सोशल मीडिया पर सक्रिय देशविरोधी ताकतों को घेरना है, तो 24 घंटे सतर्क रहकर काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए युग के भारत की तस्वीर को समाज के बीच ले जाएं
संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि भारत बहुत पुराना है, लेकिन ये नए युग का भारत है जो तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोग जब भारत को जानेंगे, तब उससे प्रेम करेंगे। इसलिए सोशल मीडिया वारियर्स के लिए जरूरी है कि वे भारत को जानें, भारत को मानें और सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर समाज के बीच ले जाएं। सोशल मीडिया पर देश के पक्ष में सकारात्मक वातावरण बनाना और एक सकारात्मक नैरेटिव गढ़ना सोशल मीडिया वारियर्स की जिम्मेदारी है।

हर चिंता का समाधान हिंदू दर्शन में है, दुनिया को समझाएं
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि यह हमारा दुर्भाग्य है कि पहले मुगल आए, उन्होंने इस देश पर शासन किया। फिर अंग्रेज आए, उन्होंने शासन किया। 1947 के बाद यह उम्मीद बंधी थी कि अब स्वदेशी लोग देश पर शासन करेंगे, लेकिन जो लोग सत्ता में आए वो वही थे, जिन्हें अंग्रेजों ने क्रियेट किया था। लंबे समय तक देश पर एक ही परिवार का शासन रहा। इस दौर में वामपंथियों ने, कथित बुद्धिजीवियों ने देश में ऐसा माहौल बनाया, कि जो हमारा है, वही खराब है। इस देश की संस्कृति, यहां की सभ्यता, परंपरा, भावना और धर्म की बात करने वालों को अलग-थलग कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस देश की सबसे बड़ी समस्या अगर कोई है, तो वह सांस्कृतिक आतंकवाद है, जो मुगलों से शुरू हुआ और मैकाले ने जिसे स्थापित किया। लेकिन मुगलों, अंग्रेजों और कांग्रेस के शासन का अंधेरा अब खत्म हो गया है और एक नया सूरज उदय हुआ है। देश में अब यह बात होने लगी है कि अगर हम अपनी संस्कृति की रक्षा करते हैं, तो हम प्रगतिशील हैं। अगर हम अपनी पुरातन परंपराओं की बात करते हैं, तो हम प्रगतिशील हैं। आज देश का युवा जाग गया है। हमारे सोशल मीडिया वारियर्स को इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वाले वर्ग को सच्चाई बताना है और सही रास्ते पर लाना है। उन्हें यह बताना है कि देश की संस्कृति, विरासत और परंपराएं सिर्फ भारत के लिए नहीं, बल्कि सारी दुनिया के लिए जरूरी हैं। हमें यह संदेश प्रसारित करना होगा कि जिन बातों को लेकर आज पूरी दुनिया चिंतित है, उनका समाधान हिंदू दर्शन में है, सनातन दर्शन में है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed