फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 'Regional Tourism Conclave' will start from July 26 in Rewa, CM Dr. Mohan Yadav will inaugurate it

MP पर्यटन को मिलेगी नई दिशा: रीवा में कल से शुरू होगा 'रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव', CM डॉ. यादव करेंगे उद्घाटन

Fri, 25 Jul 2025 09:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 25 Jul 2025 09:17 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने और विंध्य क्षेत्र की अपार संभावनाओं को नई दिशा देने के लिए 26 और 27 जुलाई को रीवा में दो दिवसीय 'रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव' का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस भव्य आयोजन का उद्घाटन करेंगे। यह कॉन्क्लेव निवेश, डिजिटल इनोवेशन और सांस्कृतिक साझेदारियों के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र में बदलाव और विकास का नया अध्याय लिखेगा।

विज्ञापन
MP News: 'Regional Tourism Conclave' will start from July 26 in Rewa, CM Dr. Mohan Yadav will inaugurate it
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के पर्यटन को नई ऊंचाई देने और विंध्य क्षेत्र की पर्यटन क्षमताओं को पहचान दिलाने के उद्देश्य से 26 एवं 27 जुलाई को रीवा में दो दिवसीय ‘रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा आयोजित इस कॉन्क्लेव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 जुलाई को रीवा के कृष्ण राज कपूर ऑडिटोरियम में करेंगे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला, प्रसिद्ध अभिनेता मुकेश तिवारी और पंचायत वेबसीरीज की अभिनेत्री सान्विका सिंह विशिष्ट रूप से उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन पर्यटन व्यवसायियों, टूर ऑपरेटर्स और होटल इंडस्ट्री के हितधारकों को एक मंच पर लाकर निवेश, डिजिटल नवाचार, ग्राम पर्यटन और सांस्कृतिक साझेदारियों को बढ़ावा देने का मंच बनेगा। कार्यक्रम में वाइल्डलाइफ और ऑफबीट डेस्टिनेशनों पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां और योजनाएं प्रदर्शित होंगी। कॉन्क्लेव के पहले दिन छह प्रमुख निवेशकों को होटल, रिसोर्ट, वेलनेस और ईको-टूरिज्म परियोजनाओं के लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड (LoA) प्रदान किए जाएंगे। इसमें मंदसौर, धार, रायसेन, विदिशा, जबलपुर और अलीराजपुर जिलों में निवेश प्रस्तावित हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: दो किमी पथरीले रास्ते से नदी पार कर गांव पहुंची कलेक्टर नेहा मारव्या,आदिवासियों की सुनी पीड़ा
विज्ञापन


रायसेन में रिसोर्ट,अलीराजपुर में वेलनेस सेंटर विकसित करेंगे 
प्रखर पाव द्वारा मंदसौर के गांधी सागर क्षेत्र में ईको-टूरिज्म और धार के हेमाबर्डी क्षेत्र में मिनी रिसोर्ट स्थापित किए जाएंगे। सिद्धार्थ सिंह तोमर रायसेन में 5 करोड़ के निवेश से होटल/रिसोर्ट स्थापित करेंगे। कैलाश फुलवानी विदिशा में 3 करोड़, रितु यादव (अफोर्ड मोटर्स जबलपुर) जबलपुर के नन्हाखेड़ा क्षेत्र में 1 करोड़ और आनंद ताम्रकार (पुष्पा इंटरप्राइजेस) अलीराजपुर के जूनाकट्ठीवाड़ा क्षेत्र में 1 करोड़ के निवेश से रिसोर्ट और वेलनेस सेंटर विकसित करेंगे। इन परियोजनाओं से स्थानीय समुदाय को रोजगार मिलेगा और पर्यटन की स्थायित्वपूर्ण वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: सरकारी स्कूलों की जमीनी सच्चाई सामने लाएगी NSUI, प्रदेशव्यापी स्कूलों की पोल खोल अभियान किया लॉन्च

श्री पर्यटन वायु सेवा की बुकिंग अब IRCTC पोर्टल पर
पर्यटन विभाग द्वारा संचालित PM श्री पर्यटन वायु सेवा की बुकिंग अब IRCTC पोर्टल पर भी की जा सकेगी। अभी तक यह सेवा केवल www.flyola.in के माध्यम से उपलब्ध थी। इस नई सुविधा से भोपाल, इंदौर, रीवा, सतना और सिंगरौली जैसे शहरों के बीच हवाई कनेक्टिविटी में विस्तार होगा और दूरस्थ क्षेत्रों को भी पर्यटन के नक्शे से जोड़ा जा सकेगा। 


ये भी पढ़ें-  MP News: मुख्यमंत्री ने दिखाई सादगी: पूजा के बाद विधायक को लौटाए 500 रुपए, बना चर्चा का विषय

ग्राम होमस्टे डिजिटल बुकिंग प्लेटफॉर्म
इसके अलावा, ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए "ग्राम होमस्टे डिजिटल बुकिंग प्लेटफॉर्म" की शुरुआत की जा रही है। इसमें MPSTDC और MPTB के बीच हुए MOU के तहत 61 चयनित ग्राम होमस्टे DJUBO जैसे आधुनिक सिस्टम और MakeMyTrip, Yatra, EaseMyTrip जैसे प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं। यह कदम स्थानीय उद्यमियों को वैश्विक पर्यटन बाजार से जोड़ने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है।  कॉन्क्लेव के दौरान मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा दो प्रमुख डिजिटल मार्केटिंग कंपनियों Barcode Experiential और Qyuki Digital  के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। ये साझेदारियां डिजिटल ब्रांडिंग, इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग और सोशल मीडिया प्रचार के माध्यम से मध्यप्रदेश को "अतुल्य भारत का दिल" के रूप में देश-दुनिया में स्थापित करने में मदद करेंगी।

ये भी पढ़ें-  Bhopal: दो अगस्त को होनी थी हाईप्रोफाइल ड्रग्स पार्टी, हिंदू युवतियां थीं निशाना; यासीन के चौंकाने वाले खुलासे

इन कामों की भी मिलेगी सौगात 
-  चित्रकूट घाट में “Spiritual Experience” परियोजना का स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के अंतर्गत वर्चुअल शिलान्यास किया जाएगा।
- शहडोल में 15.62 करोड़ की लागत से बने फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट (FCI) का उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे। यह संस्थान युवाओं को हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में प्रशिक्षण देगा।
- मंडला, डिंडोरी, सिंगरौली, सीधी और सिवनी जिलों में स्थानीय कला एवं हस्तशिल्प केंद्र स्थापित करने के लिए ग्राम सुधार समिति, एमएम फाउंडेशन और समर्थ संस्था के साथ अनुबंध किया जाएगा। इससे महिला कारीगरों और शिल्पियों को प्रशिक्षण, उत्पादन और विपणन के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed