फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Rammay BJP before Ramlala Pran Pratistha, Akhand Ramayana recitation in Braille script for the first

MP News: रामलला प्राण प्रतिष्ठा से पहले राममय भाजपा, 21 जनवरी को पहली बार ब्रेल लिपी में अखंड रामायण पाठ

Fri, 19 Jan 2024 06:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 19 Jan 2024 06:50 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने बताया कि दिव्यांगजन ब्रेल लिपि में रामायण का पाठ करेंगे। इसके लिए विशेष रूप से ब्रेल लिपि में रामायण बुलवाई गई है। ज्यादातर दिव्यांगजनों को रामायण का पाठ कंठस्थ है।

विज्ञापन
MP News: Rammay BJP before Ramlala Pran Pratistha, Akhand Ramayana recitation in Braille script for the first
mp bjp - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। इसे उत्सव के रूप मे मनाने में देश भर में तैयारी हो रही है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में स्वच्छता अभियान, धार्मिक एवं पूजन-पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में भी अखंड रामायण पाठ का आयोजन होगा। पार्टी कार्यालय स्थित शिव मंदिर में 21 जनवरी को सुबह 11 बजे से अखंड रामायण पाठ का आयोजन होगा। अखंड रामायण का पाठ प्रदेश भर से आए 108 दिव्यांगजन ब्रेल लिपि में करेंगे, जो देश में अपने तरह का पहला आयोजन होगा। 22 जनवरी को सुबह 11 बजे हवन-पूजन के साथ अखंड रामायण पाठ का समापन होगा।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने बताया कि दिव्यांगजन ब्रेल लिपि में रामायण का पाठ करेंगे। इसके लिए विशेष रूप से ब्रेल लिपि में रामायण बुलवाई गई है। ज्यादातर दिव्यांगजनों को रामायण का पाठ कंठस्थ है। पाठ का आयोजन 24 घंटे तक होगा और 22 जनवरी की सुबह 11 बजे हवन-पूजन के साथ अखंड रामायण पाठ का समापन होगा। उसके उपरांत प्रसाद का वितरण किया जाएगा। 
विज्ञापन


मोर्चों के पदाधिकारी 5-5 घंटे देंगे समय
शर्मा ने बताया कि ब्रेल लिपि में अखंड रामायण पाठ का अपने तरह का यह पहला आयोजन है। इस आयोजन में भाजपा के प्रत्येक मोर्चों के पदाधिकारी पांच घंटे समय देंगे और आयोजन को सफल बनाएंगे। 24 घंटे पार्टी कार्यालय राममय रहेगा और हवन-पूजन भी होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी स्क्रीन पर अयोध्या से होगा मुख्य आयोजन का लाइव प्रसारण
उन्होंने बताया कि अखंड रामायण का पाठ अपने समय पर पूरा होगा और ठीक 11 बजे समाप्त हो जाएगा। उसके उपरांत भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन से लाइव प्रसारण भी कार्यालय में देखा जाएगा। इसके लिए मंदिर के सामने बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। यहां पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उक्त भव्य आयोजन का लाइव प्रसारण देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed