फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Rajdhani becomes Rammay, 108 disabled people are reciting Akhand Ramayana in Braille script at BJP of

MP News: राजधानी हुई राममय, भाजपा कार्यालय पर 108 दिव्यांगजन ब्रेल लिपि में कर रहे अखंड रामायण का पाठ

Sun, 21 Jan 2024 04:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 21 Jan 2024 04:38 PM IST
सार


राजधानी भोपाल में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्री राम की भक्ति में डूब गई है। भाजपा कार्यालय में 108 दिव्यांगजन ब्रेल लिपि में अखंड रामायण का पाठ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
MP News: Rajdhani becomes Rammay, 108 disabled people are reciting Akhand Ramayana in Braille script at BJP of
भाजपा कार्यालय में आज से 24 घंटे रामायण पाठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होना है। इसे पूरे देश में उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। भोपाल भी श्रीराम की भक्ति में डूग गया है। भाजपा कार्यालय के परिसर में बने मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। यहां पर 108 दिव्यांगजन रामायण पाठ कर रहे हैं। यह पाठ सोमवार तक जारी रहेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा ने पूजा पाठ करा कर रामायण पाठ शुरू कराया। 
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कल 22 तारीख को दुनिया में भारत एक नया इतिहास लिखने वाला है। 500 साल के लंबे संघर्ष और इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला विराजमान हो रहे हैं। यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। कल पूरी दुनिया में दीपावली मनेगी और भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में आज रविवार से पार्टी प्रदेश कार्यालय में टॉस्क नेशनल और दिव्यांग मंच द्वारा ब्रेल लिपि में अखंड रामायण पाठ किया जा रहा है। सभी दिव्यांग भाइयों को सम्मान देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है। ये दिव्यांग हो सकते हैं, लेकिन यह भारत की बड़ी ताकत हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कल सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठ के साथ भारत का डंका पूरे विश्व  में बजने वाला है। यह हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है, जिसे उत्सव के रूप में मनाना है। 
विज्ञापन


108 दिव्यांगजन कर रहे रामायण पाठ
भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित शिव मंदिर में अखंड रामायण का पाठ प्रदेशभर से आए 108 दिव्यांगजन ब्रेल लिपि में कर रहे हैं, जो देश में अपनी तरह का पहला आयोजन है। इसके लिए विशेष रूप से ब्रेल लिपि में रामायण मंगवाई गई है। 22 जनवरी को प्रातः 11 बजे हवन-पूजन के साथ अखंड रामायण पाठ का समापन होगा। उसके उपरांत प्रसादी का वितरण किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा अयोध्या के मुख्य आयोजन का लाइव प्रसारण
अखंड रामायण का पाठ संपन्न होने के बाद अयोध्या में होने वाले भगवान श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन से लाइव प्रसारण भी प्रदेश भाजपा कार्यालय से दिखाया जाएगा।   इसके लिए मंदिर के सामने बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। यहां पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उक्त भव्य आयोजन का लाइव प्रसारण देखेंगे। 


प्रदेश कार्यालय में  रामायण पाठ कर रहे दिव्यांगजन ने ब्रेल लिपि में लिखी गयी रामायण जी के संगीतमय पाठ का आयोजन किया जा रहा है। रामायण पाठ कर रहे दिव्यांगजनों ने कहा कि वह देखने में असमर्थ है, लेकिन प्रभु की कृपा, गुरु ज्ञान से पाठ करते हैं। यहां पर 24 घण्टे निरन्तर चलेगा रामायण जी का पाठ। भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि नेत्रहीन दिव्यांगजनों को आमंत्रण भेजकर रामायण पाठ करने के लिए बुलाया गया है। यह सभी दिव्यांग ब्रेल लिपि से बनी रामायण के सहारे पाठ कर रहे हैं। इसके लिए एक दर्जन से ज्यादा ब्रेल लिपिबद्ध रामायण भी भाजपा कार्यालय में लाई गई है। यहां पर 108 दिव्यांजन बारी बारी से पाठ कर रहे हैं। 
 

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed