MP News: राहुल गांधी बोले- भाजपा ने चुनी सरकार चोरी की, अब युवाओं से रोजगार चोरी कर रही
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी ने पटवारी भर्ती घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा पत्र। उन्होंने पत्र में मांग कि व्यापक गड़बड़ियों को देखते हुए पटवारी भर्ती प्रक्रिया को इसी स्थिति में रोका जाकर सीबीआई से जांच कराई जाये।
विस्तार
राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि मध्य प्रदेश में भाजपा ने युवाओं से बस चोरी की है! पटवारी परीक्षा घोटाला, व्यापम घोटाला 2.0 है, जो प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। पहले, भाजपा ने जनता की चुनी हुई सरकार चोरी की, अब विद्यार्थियों से उनका हक, युवाओं से रोजगार चोरी कर रही है।
मध्य प्रदेश में भाजपा ने युवाओं से बस चोरी की है!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 13, 2023
पटवारी परीक्षा घोटाला, व्यापम घोटाला 2.0 है, जो प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
पहले, भाजपा ने जनता की चुनी हुई सरकार चोरी की, अब विद्यार्थियों से उनका हक़, युवाओं से रोज़गार चोरी कर रही है। pic.twitter.com/ZPLL9pPwjG
दिग्विजय सिंह सीएम को लिखा पत्र, सीबीआई जांच की मांग
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी ने पटवारी भर्ती घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा पत्र। उन्होंने पत्र में मांग कि व्यापक गड़बड़ियों को देखते हुए पटवारी भर्ती प्रक्रिया को इसी स्थिति में रोका जाकर सीबीआई से जांच कराई जाये और अनियमितता कर लाखों रूपयों का लेन-देन करके पटवारी परीक्षा परिणाम प्रभावित करने वालों को गिरफ्तार किया जाये। साथ ही प्रदेश में सरकारी पदों की भर्ती में हुए इस ‘‘व्यापम पार्ट 3’’ में हुई पटवारी परीक्षा निरस्त कर पारदर्शिता के साथ पुनः ऑफलाईन परीक्षा प्रत्येक जिले में एक ही दिन आयोजित की जाये।
