फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Public trust remains intact due to good governance, CM said, 100% public satisfaction is the basic ai

MP  News: सुशासन से जनता का भरोसा रहता है कायम, सीएम बोले-शत-प्रतिशत जनसंतुष्टि ही सरकार का मूल ध्येय

Thu, 02 Jan 2025 08:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 02 Jan 2025 08:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा है कि सुशासन के जरिए लोक कल्याण ही सरकार का मूल ध्येय है। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि हमारे प्रयासों का अधिकतम लाभ जनता को ही मिले। हमारी सरकार इसी दिशा में आगे बढ़ रही है। जनता के कल्याण के लिए हम दिन-रात काम करेंगे।

विज्ञापन
MP News: Public trust remains intact due to good governance, CM said, 100% public satisfaction is the basic ai
सीएम ने नर्मदपुरम संभाग की समीक्षा बैठक ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरूवार को नर्मदापुरम संभाग में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सुशासन के जरिए लोक कल्याण ही सरकार का मूल ध्येय है। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि हमारे प्रयासों का अधिकतम लाभ जनता को ही मिले। हमारी सरकार इसी दिशा में आगे बढ़ रही है। जनता के कल्याण के लिए हम दिन-रात काम करेंगे। सरकार इस काम से कभी पीछे नहीं हटेगी। हम अपनी ऊर्जा का अधिकतम उपयोग जनकल्याण के लिए करेंगे, क्योंकि जनता की शत-प्रतिशत संतुष्टि ही हमारा पुण्य फल है, हमारा पारितोषिक है। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराना चाहिए। जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि वे विकास कार्यों को पूर्ण कराने में सरकार को समुचित सहयोग भी करें।
विज्ञापन


विधानसभा की बड़े पांच निर्माण कार्यों पर सरकार करेंगी काम 
मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे जनता से जुड़े कार्यों को पूरा कराने में विशेष रूचि लें। सुशासन के जरिए ही जनता का सरकार पर भरोसा कायम रहता है। हम अपने क्षेत्र में सुशासन के जरिए जनकल्याण के लक्ष्य को प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि सभी विधायक अपने संभाग के प्रभारी अपर मुख्य सचिव को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के पांच-पांच प्रमुख बड़े निर्माण कार्यों सहित अन्य मांगों के बारे में लिखित में पत्र दे दें। सरकार सभी निर्माण कार्यों को समय पर पूरा कराएगी और मांगों पर समुचित निर्णय लेगी।
विज्ञापन


जनकल्याण अभियान से जुड़े, पात्र हितग्राहियों को दिलाएं लाभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदापुरम संभाग क्षेत्र के विधायकों से गत 11 दिसम्बर 2024 से चल रहे जनकल्याण अभियान के बारे में सीधा फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता के बीच जाएं और उनसे इस अभियान के उद्देश्यों और लक्ष्यों के बारे में व्यक्तिश: जानकारी लें। प्रयास करें कि सभी पात्र हितग्राहियों को इस अभियान का लाभ मिले। यदि किसी समस्या के कारण हितग्राही को हितलाभ देने में कठिनाई आ रही है, तो कलेक्टर, कमिश्नर या शासन स्तर से मार्गदर्शन लेकर उस कठिनाई का निराकरण कराएं। सीएम ने सभी विधायकों से अपने विधानसक्षा क्षेत्र का विजन डॉक्यमेंट तैयार करने और मुख्यमंत्री सचिवालय भेजने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायकों ने रखी मांग, सीएम ने दिए कार्यवाही के निर्देश
बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायकों से भी वन टू वन चर्चा की। विधायक सोहागपुर की ओर से माखननगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन कर यहां 50 बेड स्वीकृत करने का आग्रह प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तहसील बनखेड़ी में शासकीय आईटीआई केन्द्र खोले जाने की मांग पर तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के अधिकारियों को इस पर त्वरित कार्यवाही करने को कहा। सोहागपुर विधायक द्वारा एसडीएम कार्यालय सोहागपुर एवं माखन नगर के साथ-साथ अन्य विभागों के नवीन कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 10 करोड़ रूपए मंजूर करने की मांग रखी गई। मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव राजस्व को समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed