{"_id":"64256285887e6cc09f0bffd3","slug":"mp-news-protest-before-the-prime-minister-s-arrival-in-bhopal-aap-put-up-posters-of-remove-modi-save-the-co-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: प्रधानमंत्री के भोपाल आने से पहले विरोध, आप ने लगाए मोदी हटाओ-देश बचाओ के पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: प्रधानमंत्री के भोपाल आने से पहले विरोध, आप ने लगाए मोदी हटाओ-देश बचाओ के पोस्टर
Thu, 30 Mar 2023 03:50 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 30 Mar 2023 03:50 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली से महापौर रानी अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पॉलिटेक्निक चौराहे पर मोदी हटाओ-देश बचाओ के पोस्टर लगाए।
विज्ञापन
आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल पोस्टर लगाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अप्रैल को भोपाल आ रहे हैं। उनके भोपाल आने से पहले गुरुवार को मोदी हटाओ-देश बचाओ के पोस्टर लगाए। यह पोस्टर आम आदमी पार्टी (आप) के अभियान के तहत लगाए गए।
आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली से महापौर रानी अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पॉलिटेक्निक चौराहे पर मोदी हटाओ-देश बचाओ के पोस्टर लगाए। इस अवसर पर आप की मध्य प्रदेश की अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये से देश को बचाने की जरूरत है। विपक्षी पार्टियों के नेताओं के खिलाफ एजेंसियों को गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। देश को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाना होगा। इसको लेकर आम आदमी पार्टी पूरे देश में अभियान चला रही है। इसके तहत ही मध्य प्रदेश में भी पोस्टर लगाए गए है।
बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अप्रैल को भोपाल आ रहे हैं। वह कंबाइंड कमांडर कॉफ्रेंस की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से मप्र की पहली वंदे भारत ट्रेन को रवाना करेंगे।