{"_id":"6834a512328c8aecc008eec2","slug":"mp-news-prosperity-will-come-to-the-country-only-through-agricultural-development-vice-president-dhankhar-pr-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कृषि विकास से ही आएगी देश में समृद्धि, उपराष्ट्रपति धनखड़ ने ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कृषि विकास से ही आएगी देश में समृद्धि, उपराष्ट्रपति धनखड़ ने ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ की
Mon, 26 May 2025 11:00 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 26 May 2025 11:00 PM IST
सार
नरसिंहपुर में आयोजित ‘कृषि-उद्योग समागम-2025’ का उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेती भारत की अर्थव्यवस्था की नींव है और किसानों की समृद्धि में ही देश की समृद्धि निहित है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए अन्य राज्यों से भी इसे अपनाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि देश की समृद्धि का मार्ग कृषि विकास से होकर गुजरता है। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में आयोजित ‘कृषि-उद्योग समागम-2025’ के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने कहा कि खेती भारत की अर्थव्यवस्था की नींव है और किसानों की समृद्धि में ही देश की समृद्धि निहित है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए अन्य राज्यों से भी इसे अपनाने का आग्रह किया।
तीन दिवसीय कृषि उद्योग समागम का उद्घाटन उपराष्ट्रपति धनखड़, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलन, कन्या पूजन और भगवान बलराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में एक निर्णायक कदम बताते हुए कहा कि यह कार्रवाई पूरी दुनिया के लिए एक स्पष्ट संदेश है। यह अभियान भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति और सुरक्षा के प्रति अडिग संकल्प का प्रतीक बन गया है। धनखड़ ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लौह पुरुष की तरह फैसला लिया। उन्होंने कहा, "जिसने हमारे सिंदूर को मिटाने की कोशिश की, उसे धरती पर रहने का कोई अधिकार नहीं। भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर जिस तरह से सटीक बमबारी की, उससे शत्रु स्वयं ही प्रमाण बन गए। अब प्रमाणों की आवश्यकता नहीं रही। उपराष्ट्रपति नेकहा कि आज पूरा देश राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत है। उन्होंने कहा कि यह वह भारत है, जो अब खून और पानी को एक साथ बहने नहीं देगा।
ये भी पढ़ें- Bhopal: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षा की तैयारी के लिये लगेंगी विशेष कक्षाएं, जारी हुआ निर्देश
विज्ञापन
किसान केवल उत्पादन तक सीमित ना रहें
उपराष्ट्रपति ने कहा कि किसानों को केवल उत्पादन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें खाद्य प्रसंस्करण, विपणन और व्यापार में भी भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की प्राप्ति में किसानों की भूमिका को निर्णायक बताया। साथ ही सुझाव दिया कि सांसद और विधायक गांवों को गोद लेकर किसानों को उद्यमिता से जोड़ें। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के 10 करोड़ किसानों को 3.46 लाख करोड़ की राशि दी जा चुकी है। भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही जर्मनी को पछाड़कर तीसरे स्थान पर होगा।
ये भी पढ़ें- MP News: भोपाल का काजी कैंप पाकिस्तान नहीं, रात 10 बजे बंद होंगे सभी बाजार, सांसद आलोक शर्मा ने दी चेतावनी
तुअर दाल को जीआई टैग मिल चुका
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश ‘शस्य-श्यामला’ प्रदेश है और दाल उत्पादन में नरसिंहपुर अग्रणी है। यहां की तुअर दाल को जीआई टैग मिल चुका है। राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए किसान कल्याण मिशन पर काम कर रही है। सरकार ने अब तक किसानों को 32 लाख सोलर पंप देने की योजना शुरू की है, जिसमें 90% अनुदान मिल रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में जल्द ही 1300 करोड़ रुपये के कृषि उद्योग आकार लेंगे, जिनसे 22 लाख रोजगार सृजित होंगे। नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और मंडला में कृषि आधारित फूड पार्क बन रहे हैं। नरसिंहपुर में 102 हेक्टेयर में फूड पार्क, छिंदवाड़ा के बोरगांव और मंडला के मनेरी में 40-40 इकाइयों वाला फूड पार्क विकसित किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- MP News: सड़क पर संबंध बनाने वाले नेताजी के साथ आखिर कौन थी वो महिला, पुलिस ने किया ये बड़ा दावा
राज्य स्तरीय कृषि उद्योग समागम अक्टूबर में सीहोर में
डॉ. यादव ने कहा कि पहला कृषि मेला सीतामऊ (मंदसौर) में, दूसरा नरसिंहपुर में, तीसरा जुलाई में सतना और चौथा मुरैना में होगा। राज्य स्तरीय समागम 12 से 14 अक्टूबर को सीहोर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में नरसिंहपुर में 116 करोड़ रुपये की लागत के 86 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन किया गया। उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने जैविक खेती करने वाले किसानों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया और आधुनिक कृषि तकनीकों पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।