{"_id":"68c42cfaf8195944540874ff","slug":"mp-news-project-cheetah-gets-innovation-award-madhya-pradesh-s-identity-increases-at-national-level-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: प्रोजेक्ट चीता को मिला नवाचार अवॉर्ड, राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी मध्य प्रदेश की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: प्रोजेक्ट चीता को मिला नवाचार अवॉर्ड, राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी मध्य प्रदेश की पहचान
Fri, 12 Sep 2025 07:54 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 12 Sep 2025 07:54 PM IST
सार
वन विभाग को अंतरराष्ट्रीय महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट चीता के लिए “Innovative Initiative Award” से सम्मानित किया गया है। आईएफएस एसोसिएशन और इंडियन मास्टरमाइंड्स की ओर से मिले इस पुरस्कार ने प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दिलाई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह उपलब्धि वन्यजीव संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है और पूरे प्रदेश के लिए सम्मान की बात है।
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। राज्य के वन विभाग के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। अंतर्राष्ट्रीय महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट चीता को “Innovative Initiative Award” से नवाजा गया है। यह सम्मान आईएफएस एसोसिएशन और इंडियन मास्टरमाइंड्स की ओर से प्रदान किया गया। भारत में लंबे समय से विलुप्त हो चुके चीते को पुनः बसाने का अभियान मध्य प्रदेश की धरती से शुरू हुआ। अफ्रीका और नामीबिया से लाए गए चीते अब प्रदेश के अभयारण्यों में विचरण कर रहे हैं। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण है बल्कि भारत की जैव विविधता को भी नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश का प्रोजेक्ट चीता वन्यजीव संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है और इसे राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिलना प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है।
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि
वन विभाग के अभिनव प्रयासों की बदौलत आज मध्य प्रदेश न केवल देश में बल्कि विश्व स्तर पर भी वन्यजीव संरक्षण का उदाहरण बन रहा है। यह पुरस्कार राज्य की पर्यावरणीय प्रतिबद्धता और सतत विकास की दिशा में किए गए प्रयासों का सम्मान है।
विज्ञापन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि
वन विभाग के अभिनव प्रयासों की बदौलत आज मध्य प्रदेश न केवल देश में बल्कि विश्व स्तर पर भी वन्यजीव संरक्षण का उदाहरण बन रहा है। यह पुरस्कार राज्य की पर्यावरणीय प्रतिबद्धता और सतत विकास की दिशा में किए गए प्रयासों का सम्मान है।
विज्ञापन
