फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Priyanka Gandhi will start her election campaign by worshiping Maa Narmada in Jabalpur

Priyanka Gandhi in MP: मां नर्मदा का पूजन कर चुनावी शंखनाद करेंगी प्रियंका गांधी, जबलपुर में तीन घंटे रहेंगी

Mon, 12 Jun 2023 10:26 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 12 Jun 2023 10:26 AM IST
सार

प्रियंका गांधी सोमवार सुबह 10.30 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसके बाद हेलीकॉप्टर से 10.45 बजे गौरी घाट पहुंचेगी। यहां पर प्रियंका गांधी मां नर्मदा का पूजन करेगी।

विज्ञापन
MP News: Priyanka Gandhi will start her election campaign by worshiping Maa Narmada in Jabalpur
प्रियंका गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को जबलपुर से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान के लिए विजय शंखनाद करेंगी। प्रियंका गांधी मां नर्मदा का पूजन कर शहीद स्मारक में बड़ी जनसभा को संबोधित करेगी। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष  केके मिश्रा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि प्रियंका गांधी 2023 की विजय अभियान की शुरुआत मां नर्मदा का पूजन कर करेंगी। महारानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी।  उन्होंने बताया कि हनुमान जी की 30-30 फुट की गदा पूरे शहर में लगाई गई हैं जो न्याय की विजय का प्रतीक होगी। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता रक्तदान शिविर लगाकर नौजवानों के खून की एक बूंद राष्ट्र निर्माण के लिए प्रियंका जी को भेंट करेंगे और एकत्र किया गया रक्त ब्लड बैंक को दान किया जाएगा।
विज्ञापन


मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कमलनाथ जी के नेतृत्व में यह चुनाव जनता के मुद्दों पर लड़ेगी। कांग्रेस पार्टी नारी सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए और 500 रुपए में गैस सिलेंडर प्रदान करेगी। कांग्रेस सरकार बनने पर मध्य प्रदेश वासियों को 100 यूनिट बिजली माफ और 200 यूनिट बिजली हाफ दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी। कांग्रेस की सरकार किसानों की कर्ज माफी करेगी और पुरानी पेंशन योजना फिर से शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी सोमवार सुबह 10.30 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसके बाद हेलीकॉप्टर से 10.45 बजे गौरी घाट पहुंचेगी। यहां पर प्रियंका गांधी मां नर्मदा का पूजन करेगी। इसके बाद भंवरताल पार्क में गोंड रानी चरासंगपस दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद 11.30 बजे शहीद स्मारक मैदान पहुंचेगी। जहां बड़ी जनसभा को संबोधित करेगी। इसके बाद करीब 1.30 बजे प्रियंका गांधी डुमना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed