{"_id":"65d1b901ca99b3dd41055b87","slug":"mp-news-pressure-from-ed-it-and-cbi-on-kamal-nath-diggi-said-i-don-t-think-he-will-come-under-pressure-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कमलनाथ पर ईडी, आईटी और सीबीआई का दबाव, दिग्गी बोले- मुझे नहीं लगता कि वह दबाव में आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कमलनाथ पर ईडी, आईटी और सीबीआई का दबाव, दिग्गी बोले- मुझे नहीं लगता कि वह दबाव में आएंगे
Sun, 18 Feb 2024 01:30 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:30 PM IST
सार
पूर्व सीएम कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच दिग्विजय सिंहा ने कहा कि उन पर ईडी, आईटी और सीबीआई का दबाव है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने भोपाल में रविवार को कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच बड़ा बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरी कमलनाथ जी से लगातार चर्चा हो रही है। कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं की भी चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी जैसा व्यक्ति जिन्होंने कांग्रेस से शुरुआत की है, जिन्हें हम सब इंदिरा जी का तीसरा पुत्र मानते थे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है। वह कांग्रेस के स्तंभ रहे हैं। उनको कौन सा पद नहीं मिला। केंद्र में मंत्री,एआईसीसी में महामंत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, मुख्यमंत्री सभी पद उनको मिले है। मुझे नहीं लगता कि वे पार्टी छोड़ेंगे।
पूर्व सीएम ने कहा कि आईटी, ईडी और सीबीआई का जो दबाव सब पर है वो उनपर भी है, लेकिन कमलनाथ जी का चरित्र ऐसा नहीं है कि वो ऐसे किसी दबाव में आएंगे। कमलनाथ के स्वयं भाजपा में शामिल होने की अटकलों का खंडन नहीं करने के सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि उन्होंने ज्वाइन नहीं किया यही उनका खंडन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सीएम ने कहा कि आईटी, ईडी और सीबीआई का जो दबाव सब पर है वो उनपर भी है, लेकिन कमलनाथ जी का चरित्र ऐसा नहीं है कि वो ऐसे किसी दबाव में आएंगे। कमलनाथ के स्वयं भाजपा में शामिल होने की अटकलों का खंडन नहीं करने के सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि उन्होंने ज्वाइन नहीं किया यही उनका खंडन है।
विज्ञापन
