फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Preparations for major reshuffle in the police department in MP, list of transfers will be released s

MP News: एमपी में पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी, जल्द जारी होगी तबादलों की सूची

Sat, 24 Aug 2024 10:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 24 Aug 2024 10:08 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में जल्द ही कुछ जिलों के एसपी और भोपाल-इंदौर के पुलिस आयुक्त बदले जा सकते है। परिवहन आयुक्त और आधा दर्जन एडीजी के प्रभार बदलने की भी चर्चा है। 

विज्ञापन
MP News: Preparations for major reshuffle in the police department in MP, list of transfers will be released s
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार आईएएस अधिकारियों की दो तबादला सूची जारी करने के बाद अब आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर करने की तैयारी में है। आईपीएस अधिकारियों में कई महत्वपूर्ण पदों पर नवीन पदस्थापना की तैयारी है। वहीं पुलिस मुख्यालय में कुछ महत्वपूर्ण विंग की जिम्मेदारी का प्रभार भी बदले जाने की संभावना है। जिन पदों पर नवीन पदस्थापना की सबसे अधिक चर्चा है उनमें परिवहन आयुक्त, भोपाल और इंदौर पुलिस आयुक्त प्रमुख हैं। प्रदेश सरकार परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता को बदलने का मन मना चुकी है। वहीं भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा को किसी जोन की जिम्मेदारी देकर यहां नए पुलिस आयुक्त को पदस्थ किए जाने की चर्चा है। भोपाल पुलिस आयुक्त पद के लिए जिन नामों की सबसे अधिक चर्चा है उनमें भोपाल में डीआईजी रह चुके उज्जैन आईजी संतोष कुमार सिंह और इरशाद वली। वली वर्तमान में नर्मदापुरम के पुलिस महानिरीक्षक हैं। गत दिवस मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्य सचिव वीरा राणा और पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना और अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री डॉ. राजेश राजौरा के साथ दो दौर की चर्चा की।
विज्ञापन


एडीजी स्तर के अधिकारी भी बदले जाएंगे
सूत्रों के अनुसार एडीजी स्तर के अधिकारियों में भी फेरबदल संभव है। स्पेशल डीजी व एमडी पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन उपेन्द्र जैन को महत्वपूर्ण विंग की जिम्मेदारी देने की तैयारी है। वहीं महानिदेशक लोक अभियोजक सुषमा सिंह की 30 सितंबर को सेवानिवृत्ति को देखते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी को लोक अभियोजन में भी भेजा जाएगा। इसी तरह एडीजी दूरसंचार आदर्श कटियार, एडीजी साइबर सेल योगेश देशमुख, एडीजी एसटीएफ पंकज श्रीवास्तव तथा आईजी प्रशासन श्रीमती रुचिवर्धन मिश्रा और गृह सचिव गौरव राजपूत की जिम्मेदारी में बदलाव किए जाने की भी संभावना है।
विज्ञापन


परिवहन आयुक्त के लिए तीन नाम चर्चा में
परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता को सरकार हटाने का मन बना लिया है। बताया जाता है कि गुप्ता को पुलिस मुख्यालय स्थित किसी महत्वपूर्ण विंग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं इंदौर पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता, संचालक खेल रवि गुप्ता और एडीजी एससीआरबी चंचल शेखर में किसी एक को परिवहन आयुक्त बनाया जा सकता है। इसके साथ ही आईजी एसएएफ इंदौर चंन्द्रशेखर सोलंकी, आईजी एसएएफ ग्वालियर मिथिलेश शुक्ला को किसी जोन का पुलिस महानिरीक्षक बनाया जा सकता है। साथ ही धार, रतलाम, होशंगाबाद, रीवा, सतना, बड़वानी जिले के एसपी के साथ भोपाल व इंदौर के कुछ डीसीपी को भी बदला जा सकता है। लगभग आधा सैकड़ा राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को भी बदले जाने को लेकर प्रारंभिक दौर की चर्चा हो चुकी है। निरीक्षकों के नियमित तबादलों को लेकर अभी तक पुलिस तबादला बोर्ड की कोई बैठक नहीं हो सकी है, जिसके कारण स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed