MP News: शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी की तैयारियां शुरू, गूंजे बन्ना गीत
पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान के विवाह की रस्मों का महाशिवरात्रि को शुभारंभ हुआ। सनातन परंपराओं के साथ विवाह समारोह शुरू हुआ।
विस्तार
कार्तिकेय चौहान ने श्रद्धा और भक्ति के साथ इष्टदेव हनुमान जी, ग्राम देवी, कुल देवी, ब्हाऊ माई और बूढ़े बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अलावा खेड़ापति माता मंदिर में विधिपूर्वक पूजन कर हरदौल महाराज को विवाह में विधिवत आमंत्रित किया गया।
हमारी परंपराएं और रीति-रिवाज अद्भुत हैं, ये जीवन में उत्साह भरते हैं।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 26, 2025
लड़के की शादी के समय महिलाओं द्वारा बन्ना गीत गाए जाते हैं, और वैवाहिक जीवन हेतु महिलाएं अपनी शुभकामनाएं देती हैं।
हमारे सुपुत्र कार्तिकेय दुल्हा बन रहे हैं। आंगन में गूंजते बन्ना गीत केवल स्वर नहीं, युगों से… pic.twitter.com/E7huc8W9VP
महिलाओं ने गाए बन्ना गीत
कार्तिकेय चौहान की शादी के शुभ अवसर पर चौहान परिवार के आंगन में परंपरागत बन्ना गीतों की गूंज सुनाई दी। शिवराज सिंह चौहान ने इस खास पल को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि हमारी परंपराएं और रीति-रिवाज अद्भुत हैं, जो जीवन में उत्साह भरते हैं। उन्होंने कहा कि लड़की की शादी के समय महिलाओं द्वारा बन्ना गीत गाए जाते हैं और वैवाहिक जीवन के लिए महिलाएं अपनी शुभकामनाएं देती हैं। शिवराज ने लिखा कि विवाह के अवसर पर गाए जाने वाले बन्ना गीत केवल स्वर नहीं, बल्कि युगों से प्रवाहित हमारी संस्कृति की ध्वनि हैं, जो हमारे लोकजीवन को संवारती आई हैं। चौहान परिवार में उमंग और उल्लास का माहौल है, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह की रस्में पूरी हो रही हैं। पूजन और विवाह से जुड़ी रस्मों में परिवार के आत्मीय स्वजनों की उपस्थिति ने इस अवसर को और भी आनंदमय बना दिया। नर्मदा मैया की कृपा और पूज्य पूर्वजों के आशीर्वाद से विवाह की सभी रस्में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो रही हैं।
आज गृह ग्राम जैत में पुत्र कार्तिकेय ने सनातन परंपराओं का पूर्ण श्रद्धा और भक्तिभाव से पालन करते हुए इष्टदेव हनुमान जी, ग्राम देवी, कुल देवी, ब्हाऊ माई और बूढ़े बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। pic.twitter.com/yp6arMslmm
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 26, 2025
6 मार्च को जोधपुर में शादी
शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान और अमानत बंसल की शादी 6 मार्च को जोधपुर के रेडिसन होटल में होगी। कार्तिकेय सिंह चौहान के छोटे भाई कुणाल सिंह की शादी हाल ही में रिद्धि जैन के साथ संपन्न हुई। अमानत बंसल ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी की पढ़ाई की है। उनके पिता अनुपम बंसल लिबर्टी कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं, जबकि उनकी मां रुचिता बंसल सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं।
