फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Politics heated up on the death of businessman Parmar, Patwari said it is government murder, Sabnani

MP News: कारोबारी परमार की मौत पर सियासत गर्म, पटवारी बोले सरकारी हत्या, सबनानी बोले- झूठ फैला रहे हैं पटवारी

Fri, 13 Dec 2024 08:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 13 Dec 2024 08:58 PM IST
सार

भाजपा नेता सबनानी ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीड़ित परिवार के भोले-भाले बच्चे को पहले अलग ले जाकर बरगलाया, फिर उससे प्रश्नोत्तर की शैली में भाजपा पर तथ्यहीन, सत्यहीन, अनर्गल आरोप लगवाए। सबनानी ने कहा कि यह कांग्रेस द्वारा जारी वीडियो में स्पष्ट दिखाई देता है। जीतू पटवारी का यह कृत्य स्वयं के नकारा नेतृत्व को छिपाने और सुर्खियां बटोरने के प्रयास के अलावा कुछ भी नहीं है। 

विज्ञापन
MP News: Politics heated up on the death of businessman Parmar, Patwari said it is government murder, Sabnani
कारोबारी ने पत्नी ने साथ की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर के कारोबारी मनोज परमार द्वारा पत्नी संग खुदकुशी करने पर सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस ने जहां इसे लेकर भाजपा को घेरा है। वहीं, भाजपा ने पलटवार किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे सरकारी हत्या बताते हुए ईडी पर परमार परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और विधायक भगवानदास सबनानी ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर सत्यहीन एवं तथ्यहीन आरोप लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आत्महत्या हो या मृत्यु, यह अत्यंत दुखद है और यह शोकमय परिवार पर वज्रपात है। भारतीय जनता पार्टी इस दुख की घड़ी में शोकमय परिवार तथा बच्चों के साथ संवेदनशीलता के खड़ी है। यह अत्यंत दुखद एवं निंदनीय है कि कांग्रेस को इस दुख की घड़ी में भी राजनैतिक अवसर और स्वार्थ दिखाई देता है। भाजपा नेता सबनानी ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीड़ित परिवार के भोले-भाले बच्चे को पहले अलग ले जाकर बरगलाया, फिर उससे प्रश्नोत्तर की शैली में भाजपा पर तथ्यहीन, सत्यहीन, अनर्गल आरोप लगवाए। सबनानी ने कहा कि यह कांग्रेस द्वारा जारी वीडियो में स्पष्ट दिखाई देता है। जीतू पटवारी का यह कृत्य स्वयं के नकारा नेतृत्व को छिपाने और सुर्खियां बटोरने के प्रयास के अलावा कुछ भी नहीं है। 
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष माफी मांगें अन्यथा कानूनी कार्यवाही की जाएगी
सबनानी ने कहा कि मध्य प्रदेश एवं देश में हाशिए पर पहुंच चुकी कांग्रेस राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए निम्न स्तर पर गिर गई है कि उसे किसी व्यक्ति की मृत्यु व आत्महत्या में भी राजनैतिक स्वार्थ और अवसर दिखाई दे रहा है। जीतू पटवारी की यह घृणित व निंदनीय राजनीति उनके नैतिक पतन और मानसिक दिवालियेपन को दर्शाती है। जीतू पटवारी की स्तरहीन राजनीति की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के आत्महत्या के मामले की जांच होगी और उसके कारण भी सामने आएंगे। जीतू पटवारी शोकाकुल परिवारजनों के घर संवेदना व्यक्त करने जाते हैं और फिर वहां बच्चे को बहलाकर बरगलाते हैं, जो यह नहीं जानता कि मैं किनकी बात कर रहा हूं। जीतू पटवारी को अपने असत्य बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो भाजपा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करेगी।
विज्ञापन


यह आत्महत्या नहीं सरकारी हत्या : पटवारी
उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मनोज परमार और उनकी पत्नी की मौत को आत्महत्या नहीं मानता यह आत्महत्या नहीं, सरकारी हत्या है। पटवारी ने कहा कि अभा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा पूर्व में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आष्टा के कुछ बच्चों ने राहुल जी को अपनी गुल्लक भेंट की थी, तब से उन बच्चों और उनके माता पिता को सीबीआई, पुलिस, ईडी द्वारा परेशन किया जा रहा था। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा लगातार उन पर भाजपा ज्वाइन करने का दबाव बनाया गया, लेकिन परमार भाजपा के दबाव में नहीं आए। पटवारी ने कहा कि इसी के चलते परमार और उनके परिवार पर दबाव बनाया गया, ईडी की कार्यवाही की गई। परमार ने ईडी की कार्यवाही के चलते इतना बड़ा कदम उठाते हुए पूरी भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है, इसका प्रमाण उनके द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट है, जिसमें भाजपा द्वारा प्रताड़ित करने का जिक्र स्पष्ट तौर पर लिखा गया है। देश और मध्य प्रदेश के सामने सवाल है, कि भाजपा और नरेंद्र मोदी कैसा देश चलाना चाहते हैं, क्या यही है नया भारत? सारा घटनाक्रम सरकारी पाप है। क्राइम है और सरकारी हत्या है। भारतीय जनता पार्टी कानून और संविधान के हिसाब से चलना नहीं चाहती, बल्कि यह संविधान की हत्या करना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परमार के बेटे ने पूरे परिवार समेत खुदकुशी की बात कही थी : कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मनोज परमार के बेटे का उनके पास चार बार फोन आया और चारों बार उसने फोन पर यह कहा कि ईडी के अधिकारी जिस तरह से उनको और उनके परिवार को प्रताड़ित कर रहे हैं, पूरा परिवार दुखी होकर आत्महत्या करने जा रहा है, यदि आप न्याय दिला सकते हैं तो हमारी मदद करिए। मैं उस समय दिल्ली में था, मैंने उनसे कहा कि धीरज रखो मैं लौटकर आपसे बात करूंगा और हम जो कुछ भी कर सकते हैं, आपके लिए जरूर करेंगे। उसके बाद उनके बेटे ने कहा कि हम पर यह दबाव डाला जा रहा है कि हम राहुल गांधी के खिलाफ एक वीडियो बनाकर डालें और भाजपा ज्वाइन करें तो उनका मामला रफा दफा कर दिया जाएगा।


सुसाइड नोट मीडिया को दिया
नायक ने कहा कि जो सुसाइड नोट मनोज परमार ने लिखा है मैंने आज पत्रकार वार्ता के दौरान उसकी प्रति मीडिया के लिए प्रेषित की है, जिससे मीडिया जगत स्वयं समझ सकता है कि ईडी के अधिकारियों ने किस तरह से उन्हें और उनके परिवार को प्रताड़ित किया है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे तक परमार और उनके परिवार को भोजन नहीं करने दिया गया, उनके साथ मारपीट की और प्रताड़ित किया। आष्टा में हुई दिल दहलाने वाली यह घटना राजनीति के पराभव और उसकी विकृत मनोवृति और नीचे की तरफ जाती हुई राजनीतिक संस्कृति का उदाहरण है जिसमें ना संवेदनशीलता है ना मानवता है ना दया और ना उदारता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed