फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Political tension increased due to the departure of Shatabdi, so this is the reason for Hemant Katare

MP Politics: शताब्दी छूटने से बढ़ा सियासी तनाव, तो क्या यह है हेमंत कटारे के इस्तीफे की वजह? जानें पूरा मामला

Sat, 21 Feb 2026 04:46 PM IST
Anand Pawar आनंद पवार
Updated Sat, 21 Feb 2026 04:46 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नेता हेमंत कटारे ने उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने साफ कहा कि यह फैसला पारिवारिक कारणों से लिया गया है।भाजपा में जाने की अटकलें बेबुनियाद हैं। उनके इस्तीफे के बाद कांग्रेस में आपसी खींचतान सामने आई है। 

विज्ञापन
MP News: Political tension increased due to the departure of Shatabdi, so this is the reason for Hemant Katare
कांग्रेस नेता हेमंत कटारे का इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर बयान आया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान घटी एक अप्रत्याशित घटना ने सियासी हलकों में हलचल पैदा कर दी। कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने उप नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया। अब उनके इस फैसले के पीछे की वजह सामने आई है, जिसमें पार्टी के भीतर तालमेल की कमी को अहम कारण माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सदन की कार्यवाही के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और सचेतक सोहन वाल्मीक  लंच के लिए बाहर चले गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

इसी बीच कटारे को एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए शताब्दी एक्सप्रेस से रवाना होना था। चूंकि सदन में नेता प्रतिपक्ष और सचेतक मौजूद नहीं थे, ऐसे में कटारे सदन की कार्यवाही छोड़कर नहीं जा सके। समन्वय की कमी के कारण वे समय पर स्टेशन नहीं पहुंच पाए और उनकी ट्रेन छूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कटारे अपने मामा के पुत्र के विवाह में शामिल होने जा रहे थे। यह भी चर्चा में है कि उन्होंने अपने यात्रा कार्यक्रम की पूर्व जानकारी नेता प्रतिपक्ष को नहीं दी थी। बाद में इस मुद्दे पर दोनों के बीच बातचीत हुई, जिसमें सूचना न देने को लेकर नाराजगी जताई गई।  

 

ये भी पढ़ें- 100 घंटे क्रिकेट खेलेंगे दिव्यांगजन: 22 से 26 फरवरी तक राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट खेल महोत्सव -नाट आउट@ 100

सोशल मीडिया पर दी सफाई 
इस्तीफे के बाद सबसे पहले प्रतिक्रिया खुद हेमंत कटारे की ओर से सामने आई। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साफ किया कि उनका फैसला पूरी तरह निजी और पारिवारिक कारणों से जुड़ा है। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस उनके स्वर्गीय पिता की विरासत है और फोन न उठाने को लेकर किसी तरह के राजनीतिक कयास न लगाए जाएं। शादी की सालगिरह पर परिवार के साथ समय बिताना उनका अधिकार है, इसे किसी साजिश से न जोड़ा जाए।

ये भी पढ़ें- Bhopal News: चलती कार पर करतब करने वाला युवक गिरफ्तार; पुलिस की चेतावनी- सड़कों पर स्टंट करने वाले जेल जाएंगे

कटारे ने भाजपा पर साधा निशाना 
कटारे ने विपक्षी दल भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अनावश्यक खुशफहमी पालने की जरूरत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे सोमवार से सदन में पूरी तैयारी और दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहेंगे। अपने संदेश में उन्होंने भरोसा जताया कि वे विभिन्न मुद्दों चाहे वह गोमांस का मामला हो, इंदौर के भागीरथपुरा का विषय, शंकराचार्य के अपमान का प्रश्न, या प्रदूषण और कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दे हर विषय पर तथ्य और तर्क के साथ सरकार को घेरेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed