फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Police caught 300 people driving drunk in Bhopal, now the car will be released from the court

MP News: भोपाल में पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाते 300 लोगों को पकड़ा, अब कोर्ट से छूटेगी की गाड़ी

Sun, 01 Jan 2023 07:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 01 Jan 2023 07:07 PM IST
सार

भोपाल कमिश्नर ने शहर में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने 150 से अधिक जगह पॉइंट बनाएं थे। यहां पर करीब 2 हजार पुलिस कर्मी तैनात थे। पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालो और हुड़दंग करने वालों पर सख्त नजर रखने की योजना बनाई थी।

विज्ञापन
MP News: Police caught 300 people driving drunk in Bhopal, now the car will be released from the court
भोपाल में शराब पीकर गाड़ी चलाते 300 लोगों को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में नए साल के जश्न में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस ने कड़ी नजर रखी। 31 दिसंबर की रात 8 बजे से 1 जनवरी रात 2 बजे तक 300 लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़ा गया। इन लोगों के खिलाफ 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

 
भोपाल कमिश्नर ने शहर में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने 150 से अधिक जगह पॉइंट बनाएं थे। यहां पर करीब 2 हजार पुलिस कर्मी तैनात थे। पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालो और हुड़दंग करने वालों पर सख्त नजर रखने की योजना बनाई थी। इसमें पुलिस ने 300 लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़ा। इनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इनके वाहनों को जब्त किया गया। यह वाहन अब कोर्ट में जुर्माना भरकर ही छूट पाएंगे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शराब पीकर गाड़ी चलाने पर न्यूनतम 10 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन

 
शहर में नए साल के स्वागत के लिए होटल, रेस्टारेंट समेत समेत कई जगह सेलिब्रेशन के आयोजन किए गए थे। लोगों ने नए साल के स्वागत में जमकर धमाल और मस्ती की। आतिशबाजी भी जमकर की गई। वहीं, पुलिस ने इस आयोजन में शराब पीकर भंग डालने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की योजना बनाई थी। इस दौरान सड़क पर हुड़दंग करने वालों को पुलिस ने हवालात की हवा भी खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed