{"_id":"691f3d18227c88c6160c552e","slug":"mp-news-pm-shri-heli-tourism-service-launched-ministers-mps-mlas-and-bjp-leaders-become-the-first-passenge-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा शुरू: मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा नेता बने पहले यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा शुरू: मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा नेता बने पहले यात्री
Thu, 20 Nov 2025 09:40 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 20 Nov 2025 09:40 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा की शुरुआत हो गई है। अब भोपाल, इंदौर और अन्य शहरों से धार्मिक व पर्यटन स्थलों तक कुछ ही मिनटों में हवाई सफर किया जा सकेगा, जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिलेगी तथा प्रदेश के पर्यटन उद्योग को नया बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए गुरुवार को पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा की औपचारिक शुरुआत कर दी गई। सेवा के पहले सफर में मंत्रियों, सांसदों और विधायकों ने यात्री बनकर हिस्सा लिया। प्रदेश सरकार का मानना है कि इस पहल से धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक स्थलों तक पहुंचना बेहद आसान होगा और पर्यटन उद्योग को नई ऊर्जा मिलेगी। सेवा में भोपाल और इंदौर जैसे शहरों से अब ओंकारेश्वर, उज्जैन से महाकाल मंदिर और कान्हा समेत तीन नेशनल पार्क तक तीन घंटे से भी कम समय सफर किया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें- Bhopal के जिस कैफे में हुई 'गुंडागर्दी'..वहां पहुंचा Amar Ujala, अब स्थिति क्या?
भोपाल से मढ़ई के लिए उड़ान
हेली पर्यटन सेवा हवाई सेवा में भोपाल से मढ़ई के लिए गुरुवार सुबह 10 बजे शुरू हुई। मात्र 50 मिनट में इनमें सवार सांसद दर्शन चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया समेत अन्य यात्रियों ने मढ़ई तक सफर पूरा किया। इसके बाद मढ़ई से पचमढ़ी के लिए सांसद दर्शन चौधरी, माया नारोलिया, पिपरिया विधायक ठाकुर दास नागवंशी, सोहागपुर विधायक विजय पाल सिंह ने सफर किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bhopal में गमछा बांध एक साथ टूट पड़े 20 बदमाश, की तोड़फोड़..CCTV Viral! पूरा मामला क्या?
इंदौर से पहली बार विधायकों ने की उज्जैन की हेलीकॉप्टर यात्रा
इंदौर के बायपास के बिचौली मर्दाना मैदान में बनाए गए हेलीपेड से गुरुवार को जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर से उज्जैन के लिए उड़ान भरने वाले हेलीकाॅप्टर को हरी झंडी दिखाई। वे खुद तो हेलीकाॅप्टर में सवार नहीं हुए, लेकिन भाजपा विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा हेलीकाॅप्टर में सवार हुए। सात सीटर क्षमता वाले हेलीकाॅप्टर में सभी यात्री उज्जैन गए। वहां से वे दर्शन कर इंदौर लौटे।
ये भी पढ़ें- MP Weather Update: पहाड़ों की बर्फबारी का असर, एमपी में पारा लुढ़का...चेतावनी जारी!
आज से आम यात्रियों के लिए सुविधा
शुक्रवार से आम यात्री इस सेवा का उपयोग ले सकते हैं। यह हेलीकाॅप्टर सप्ताह में पांच दिन इंदौर से उज्जैन और ओंकारेश्वर के लिए उड़ान भरेगा। इस यात्रा का फायदा परिवारों को व छोटे ग्रुपों को मिलेगा। वे दोनों धार्मिक स्थलों के लिए हेलीकाॅप्टर बुक करा सकते हैं। इस सेवा के लिए एमपी टूरिज्म बोर्ड ने हेलीपेड तैयार किए हैं। इसका किराया अधिकतम 6 हजार रुपये प्रति यात्री है।

पांच दिन भरेगा उड़ान
हेलीकाॅप्टर सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार व मंगलवार व रविवार को उड़ान भरेगा। इंदौर से ओंकारेश्वर के लिए हेलीकॉप्टर का किराया 6500 रुपये प्रति यात्री रहेगा। बुधवार व गुरुवार को हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भरेगा। टिकट पहले आएं पहले पाएं आधार पर मिलेंगे।
20 मिनट में पहुंचेगा उज्जैन, 30 मिनट में ओंकारेश्वर
इंदौर से उज्जैन हेलीकाॅप्टर से 20 मिनट से भी कम समय में पहुंच सकेंगे। सड़क मार्ग से इंदौर से उज्जैन तक जाने में एक घंटे का समय लगता है। इंदौर से ओंकारेश्वर तक हवाई सफर 30 मिनट में पूरा होगा। सड़क मार्ग से दो घंटे से ज्यादा का समय लगता है। इस हेलीकाॅप्टर सेवा के जरिए पर्यटन एक दिन में दोनों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन एक दिन में कर सकते हैं।
पर्यटन स्थलों के लिए नई कनेक्टिविटी
नए हेली रूट्स के माध्यम से इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर, महाकाल लोक, सांची स्तूप, मांडू, पचमढ़ी और अन्य पर्यटन स्थलों के बीच हवाई मार्ग विकसित किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही बुंदेलखंड और बघेलखंड अंचल के प्रमुख ऐतिहासिक स्थान भी रूट मैप में जोड़ दिए जाएंगे।
सेक्टरवार प्रमुख सुविधाएं
धार्मिक सेक्टर : इंदौर–उज्जैन 20 मिनट में, उज्जैन–ओंकारेश्वर 40 मिनट में, ओंकारेश्वर–इंदौर 25 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। इको टूरिज्म सेक्टर : भोपाल–मढ़ई–पचमढ़ी तक तेज कनेक्टिविटी। भोपाल–मढ़ई 40 मिनट में, मढ़ई–पचमढ़ी 20 मिनट में और सीधी उड़ान: भोपाल–पचमढ़ी 60 मिनट में होगी पूरी। वाइल्डलाइफ़ सेक्टर : जबलपुर–मैहर 60 मिनट में, मैहर–चित्रकूट 30 मिनट में, चित्रकूट–मैहर 30 मिनट में, जबलपुर–बांधवगढ़ 45 मिनट में और जबलपुर–अमरकंटक 60 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। पर्यटक www.flyola.in, https://air.irctc.co.in/flyola और https://transbharat.in/ पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।