फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: PM Modi's road show in Jabalpur, CM Dr. Yadav said - entire Madhya Pradesh has become Modi-like.

MP News: पीएम मोदी का जबलपुर में रोड शो, सीएम डॉ. यादव बोले- पूरा मध्य प्रदेश मोदीमय हो गया है

Sun, 07 Apr 2024 05:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 07 Apr 2024 05:43 PM IST
सार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत जबलपुर में रोड शो से करेंगे। आचार संहिता लगने के बाद पीएम का यह पहला दौरा है। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पूरा मध्य प्रदेश मोदीमय हो गया है। 
 

विज्ञापन
MP News: PM Modi's road show in Jabalpur, CM Dr. Yadav said - entire Madhya Pradesh has become Modi-like.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मध्यप्रदेश की धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हो रहा है। उससे ज्यादा आनंद की बात ये है कि वो आज अपने महाकौशल और संस्कारधानी जबलपुर में रोड शो से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। पहले चरण में महाकौशल और गोंडवाना का क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि यह मोदी जी का प्रेम है कि रानी दुर्गावती जी के समाधि स्थल जबलपुर में आकर मध्यप्रदेश के विकास का एक नया संकल्प लेकर चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे।  जो तीसरी पारी की शुरुआत होगी। 
विज्ञापन


डॉ यादव ने कहा कि पूरा मध्यप्रदेश मोदी मय हो चुका है। चारों तरफ जनता का अपार स्नेह और समर्थन भाजपा के पक्ष में आ रहा है। मध्यप्रदेश की धरती पर एक बार फिर मैं नरेंद्र मोदी जी का अभिनंदन और स्वागत करता हूं। आशा करता हूं, जिस उम्मीद और आशा के साथ मध्यप्रदेश के लिए सोचा है वो सब कुछ हम देने को तैयार है, जनता उसके लिए तत्पर है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में चार चरणों में मतदान है। प्रथम चरण में 6 लोकसभा सीटे जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, सीधी और शहडोल में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसमें शामिल जबलपुर सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम को रोड शो करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed