MP News: धार में पिकअप हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता का एलान
धार जिले के तिरला बायपास पर मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताते हुए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Deeply pained to hear about the loss of lives in an accident in Dhar, Madhya Pradesh. I extend my heartfelt condolences to those who have lost their loved ones in this mishap. Prayers for the speedy recovery of the injured.
विज्ञापन
An ex-gratia of Rs. 2 lakh each from PMNRF would be…— PMO India (@PMOIndia) April 29, 2026
ये भी पढ़ें- एमपी में दर्दनाक हादसा: धार में ओवरलोड पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोगों की दर्दनाक मौत; सीएम ने जताया दुख
कुछ घायलों को इंदौर भेजा : कलेक्टर
धार के कलेक्टर अभिषेक चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ मरीजों को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है, जबकि अन्य का उपचार यहीं जारी है। इंदौर जिला प्रशासन, वहां के सीएमएचओ और स्वास्थ्य टीम से समन्वय स्थापित कर लिया गया है। जरूरत पड़ने पर अन्य घायलों को भी इंदौर के सरकारी और निजी अस्पतालों में रेफर किया जाएगा।
धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चिकलिया फाटा के पास हुआ सड़क हादसा हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिजनों के साथ हैं।
मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के…— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 29, 2026
ये भी पढ़ें- MP News: गेहूं खरीदी पर सीएम की नजर, किसी भी केंद्र पर हेलीकॉप्टर से अचानक जायजा लेने पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
चार बार पलटा वाहन, फिर स्कार्पियो से टकराया : एसपी
धार के एसपी मयंक अवस्थी के अनुसार हादसे का शिकार पिकअप वाहन तेज रफ्तार में था। ड्राइवर का उस पर नियंत्रण छूटने से वाहन तीन-चार बार पलटा। इस कारण हताहत ज्यादा हुए। इसी दौरान वह सड़क के दूसरी तरफ जाकर स्कॉर्पियो से टकरा गया।
ये भी पढ़ें- दल-बदल केस: विस अध्यक्ष ने सप्रे को दस्तावेज पेश करने का समय दिया, हाईकोर्ट ने मांगी अगली तारीख की जानकारी
पीएम मोदी ने किया सहायता राशि का एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरला पिकअप हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पीएम मोदी ने पीएम आपदा राहत कोष मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार की सहायता घोषित की।
ये भी पढ़ें- Indore: सोनम के भाई गोविंद ने कहा-राज ने मेरे संस्थान में डेढ़ करोड़ रुपये की हेराफेरी की
सीएम ने किया 4-4 लाख की सहायता का एलान
सीएम डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि यह सड़क हादसा हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिजनों के साथ हैं। मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इंदौर संभागायुक्त और आईजी को उपचार व्यवस्था के लिए धार जाने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों का उपचार नि:शुल्क किया जाएगा। धार जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी दुर्घटना पर दुख जताया है।
