फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: PM gave gift to sisters; Shivraj said- Why would those who want Pakistan Zindabad be with Congress on

MP News: PM ने बहनों को दिया तोहफा; शिवराज बोले-पाकिस्तान जिंदाबाद करने वाले कांग्रेस के साथ ही क्यों होते हैं

Fri, 08 Mar 2024 05:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 08 Mar 2024 05:21 PM IST
सार

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महाशिवरात्रि और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर के दाम कर प्रधानमंत्री ने बहनों को तोहफा दिया है। वहीं, कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
MP News: PM gave gift to sisters; Shivraj said- Why would those who want Pakistan Zindabad be with Congress on
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश समेत देश में आठ मार्च को महाशिवरात्रि और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम एक साथ मनाया जा रहा है। इसको लेकर कई कार्यक्रम हो रहे है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता को महाशिवरात्रि और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। पूर्व सीएम ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर के दाम कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी बहनों को महत्वपूर्ण सौगात दी है। शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा मां, बहन और बेटी के कल्याण पर ध्यान दिया है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी अनेकों योजनाएं चलाई है। आज रसोई गैस के दाम करने से बहनों को बहुत राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बहुत धन्यवाद देता हूं। 
विज्ञापन

 
कर्नाटक असेंबली में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले एक आरोपी की फोटो राहुल गांधी के साथ आने पर शिवराज सिंह चौहान ने जमकर हमला बोला। पूर्व सीएम ने कहा कि यह पाकिस्तान जिंदाबाद करने वाले कांग्रेस के साथ ही क्यों होते है? राहुल गांधी के साथ ही क्यों होते है? और हर बात में पाकिस्तान का उदाहरण ही क्यों देते है? यह अब समझ में आ रहा है कि कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान जिंदाबाद करने वालों के साथ है। यह घोर निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह मानसिकता कांग्रेस की मानसिकता को भी दिखाती है। 
विज्ञापन


बता दें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए की छूट देने का फैसला किया है। इससे देश भर के लाखों परिवारों का वित्तीय बोझ कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed