{"_id":"65c1198e318cc90dcc0dcf1a","slug":"mp-news-piece-of-plastic-found-in-pizza-of-bhopal-s-reputed-brand-complaint-to-fssai-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल के प्रतिष्ठित ब्रांड के पिज्जा में निकला प्लॉस्टिक का टुकड़ा, एफएसएसएआई को शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल के प्रतिष्ठित ब्रांड के पिज्जा में निकला प्लॉस्टिक का टुकड़ा, एफएसएसएआई को शिकायत
Mon, 05 Feb 2024 10:53 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 05 Feb 2024 10:53 PM IST
सार
कोलार निवासी राजकुमार साहू ने 19 जनवरी को कोलार स्थित पिज्जा सेंटर से तीन पिज्जा ऑर्डर किए। उन्होंने अपने बेटे के साथ स्टोर से केश पेमेंट के साथ डिलीवरी ली। जब वह घर जाकर परिवार के साथ पिज्जा खाने लगे तभी उनके बेटे अंशुल के मुंह से पिज्जा खाते समय एक प्लॉस्टिक का टुकड़ा निकला।
विज्ञापन
pizza
- फोटो : instagram
विस्तार
राजधानी भोपाल में एक प्रतिष्ठित ब्रांड के पिज्जा में प्लॉस्टिक का टुकड़ा निकलने का मामला सामने आया है। इस मामले में खाद्य विभाग और फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) से शिकायत की गई है।
जानकारी के अनुसार कोलार निवासी राजकुमार साहू ने 19 जनवरी को कोलार स्थित पिज्जा सेंटर से तीन पिज्जा ऑर्डर किए। उन्होंने अपने बेटे के साथ स्टोर से केश पेमेंट के साथ डिलीवरी ली। जब वह घर जाकर परिवार के साथ पिज्जा खाने लगे तभी उनके बेटे अंशुल के मुंह से पिज्जा खाते समय एक प्लॉस्टिक का टुकड़ा निकला। जब इस संबंध में स्टोर पर शिकायत की तो मैनेजर ने कहा कि प्याज होगा। इसके बाद उन्होंने मैनेजर से अधिकृत व्यक्ति को भेजकर उसे कंफर्म करने को कहा।
इसके बाद स्टोर से एक व्यक्ति आया और उसने भी प्लॉस्टिक का टुकड़ा होने की बात कही। इसके बाद स्टोर मैनेजर ने राजकुमार को स्टोर की तरफ से दूसरा पिज्जा भेजने का ऑफर दिया। जब उन्होंने शिकायत करने के लिए ऑनलाइन शिकायत का नंबर मांगा तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद लिखित शिकायत की गई।
विज्ञापन
वहीं, भोपाल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में शिकायत मिली है। शिकायत की जांच की जा रही है। अभी जांच चल रही है।