फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: PCC Chief handed over responsibility to 29 Lok Sabha in-charges of Congress, will handle the front ti

MP News: कांग्रेस के 29 लोकसभा प्रभारियों को पीसीसी चीफ ने सौंपी जिम्मेदारी, चुनाव तक संभालेंगे मोर्चा

Tue, 12 Sep 2023 07:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 12 Sep 2023 07:18 PM IST
सार

कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए लोकसभावार 29 लोकसभा प्रभारियों की नियुक्ति की है। यह लोकसभा प्रभारी चुनाव तक अब अपनी लोकसभा क्षेत्र में ही तैनात होंगे।

विज्ञापन
MP News: PCC Chief handed over responsibility to 29 Lok Sabha in-charges of Congress, will handle the front ti
भोपाल में कांग्रेस की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने 29 लोकसभा प्रभारियों के साथ बैठक की। जिसमें सभी को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई। अब यह लोकसभा प्रभारी चुनाव तक संबंधित लोकसभा क्षेत्र में ही मोर्चा संभालेंगे। बैठक में पीसीसी चीफ कमलनाथ, राष्ट्रीय इंचार्ज जनरल सेक्रेटरी वेणुगोपाल, प्रदेश चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, पूर्व दिग्विजय सिंह समेत वरिष्ठ नेता शामिल थे।
विज्ञापन


कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए लोकसभावार 29 लोकसभा प्रभारियों की नियुक्ति की है। यह लोकसभा प्रभारी चुनाव तक अब अपनी लोकसभा क्षेत्र में ही तैनात होंगे। यह चुनाव तक कॉर्डिनेशन का काम करेंगे। इस दौरान क्षेत्र में प्रचार प्रसार की मॉनीटरिंग और क्रियान्यवन को लेकर केंद्रीय नेतृत्व के साथ ही प्रदेश कांग्रेस नेताओं को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। यह कमलनाथ के 11 वचनों को जनता तक पहुंचाने के साथ ही भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को  जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बैठक के बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि सभी से चर्चा की है। सभी को उनके दायित्व सौंपे गए है। अब यह सब अपने-अपने जिले में जाकर काम करेंगे। लोकसभा क्षेत्र में आने वाली एक-एक विधानसभा पर काम करेंगे। वहीं, प्रत्याशियों की सूची को लेकर कमलनाथ ने हा कि जब हमें उचित लगेगा हम लिस्ट जारी करेंगे। 
विज्ञापन


कांग्रेस में नाटक-नौटंकी होती है 
कांग्रेस की बैठक पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक छह महीने से चल रही है। उन्होंने कहा कि हम सब जानते है कि कांग्रेस में नाटक नौटंकी होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed