फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Patwari taunted, said- loan of Rs. 3.7 lakh crore, but government is buying luxury cars for ministers

MP News: पटवारी का तंज, बोले- पौने चार लाख करोड़ का कर्जा, पर मंत्रियों के लिए लग्जरी गाड़ियां खरीद रही सरकार

Sat, 22 Jun 2024 02:38 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 22 Jun 2024 02:38 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि एमपी सरकार पौने चार लाख करोड़ के कर्ज में डूबी है फिर भी फिजूलखर्ची कर ही है। सरकार अब मंत्रियों के लिए 5 करोड़ की गाड़ियां खरीद रही है।

विज्ञापन
MP News: Patwari taunted, said- loan of Rs. 3.7 lakh crore, but government is buying luxury cars for ministers
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मप्र सरकार पर तंज कसा है। - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लगातार लिए जा रहे कर्ज को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि पौने चार लाख करोड़ के बड़े और भारी कर्ज में डूबी मध्य प्रदेश सरकार अपने मंत्रियों के लिए पांच करोड़ में लग्जरी गाड़ियां खरीदने जा रही है। बताया जा रहा है कि 25 नई चमचमाती गाड़ियां इसी माह के अंत तक आ जाएंगी। उन्होंने कहा कि नई गाड़ियों की डिलीवरी के लिए अगस्त की डेट मिली थी, लेकिन मंत्री इसी माह गाड़ियों की डिमांड कर रहे हैं। दबाव में सरकार ने जून के अंत तक लग्जरी गाड़ियां देने का अनुरोध किया है। जबकि पांच मंत्रियों को नई गाड़ियां पहले ही मिल चुकी हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


सरकार नैतिकता के आधार पर लग्जरी में खर्च कम करे
जीतू पटवारी ने आगे कहा कि सुख-सुविधाओं पर करोड़ों खर्च कर चुकी प्रदेश सरकार में अब इतनी भी नैतिकता नहीं बची है कि लग्जरी खर्च को कम कर सके। खास करके तब जब वह बीते दो चुनाव में अपने घोषित वादों को भी पूरा नहीं कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाडली बहनों का मंत्री कैसे करेंगे सामना
 पटवारी ने आगे का कहा कि किसानों को घोषित समर्थन मूल्य नहीं देने वाली सरकार के मंत्री यदि लग्जरी गाड़ियों में बैठकर गांव में घूमेंगे, तो किसानों की तकलीफ ज्यादा बढ़ जाएगी। 3000 प्रतिमाह मिलने का सपना देख रही लाखों लाड़ली बहना महंगी गाड़ियों में मंत्रियों के नखरे कैसे झेल पाएंगी? पटवारी ने कहा कि इसके पहले कई सारे माननीय मंत्री महोदय के बंगलों की लग्जरी सजावट में फिर से करोड़ों रुपए खर्च किए गए। कर्ज में डूबी सरकार गरीब जनता के पैसों पर ऐसी लग्जरी कैसे उठा सकती है? विशेष रूप से तब जब मंत्री जी के निवास पहले से ही बेहतर स्थिति में थे।

जनता के पैसों पर ऐश कर रही है सरकार
पटवारी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री जी के उड़न खटोले के लिए भी गरीब प्रदेश की कर्जदार सरकार ने 56 इंच से बड़ी छाती खोलकर बजट बनाया और देश दुनिया में ढिंढौरा पीट कर कोटेशन भी मंगवाए। महंगे हवाई जहाज में हवा-हवाई सरकार जनता के पैसों से ही तो ऐश करेगी। यह वही जनता है जो गांव, गरीब, किसान और पीड़ित महिलाओं के रूप में मध्यप्रदेश में रह रही है। वह बीजेपी के चुनावी वादों पर भरोसा करती है और चुनाव जीतने के बाद भाजपा की भगौड़ी सूरत को देखकर खुद को ठगा हुआ महसूस करती है। 


मुख्यमंत्री से कहा गरीबी में आटा और गीला ना करें
पीसीसी चीफ पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से आग्रह किया है कि गरीबी में आटे को और ज्यादा गीला नहीं करना चाहिए। लग्जरी खर्चे में कमी करते हुए पहले चुनावी वादों को पूरा करने में ध्यान और धन लगाना चाहिए।

महिला विरोधी सरकार है मोहन सरकार
जीतू ने कहा कि यहां बहनों के साथ इतना अत्याचार हो रहा है, जो विश्व में कहीं नहीं होता। 17 बहनों की रोज अस्मत लुट रही है। धार जिले का वीडियो मार्मिक है। कई वीडियो आते हैं, जिसमें तालीबानी तरीके से महिलाओं को पीटा जा रहा है। तीन हजार रुपये खा गई ये सरकार बहनों के। कहा था चुनाव बाद तीन हजार करेंगे लाडली बहना के, पर दो-दो बार वोट ले लिए। अब उस  विषय पर हलक से एक शब्द नहीं निकल रहा। ये मोहन सरकार महिला विरोधी सरकार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed