फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Patwari's scathing attack on SIR process and law and order, said- pressure on BLO, tension and crime

MP News: SIR प्रक्रिया और कानून-व्यवस्था पर पटवारी का तीखा हमला, बोले-BLO पर दबाव, बढ़ रहा तनाव और अपराध

Sat, 22 Nov 2025 03:37 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 22 Nov 2025 03:37 PM IST
सार

SIR प्रक्रिया, BLO पर बढ़ते दबाव और लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को सरकार पर सीधा हमला बोला, कहा कि मध्यप्रदेश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया भी खतरे में है और आम लोगों की सुरक्षा भी।

विज्ञापन
MP News: Patwari's scathing attack on SIR process and law and order, said- pressure on BLO, tension and crime
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश में चल रही SIR प्रक्रिया और कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि SIR के लिए बेहद कम समय दिए जाने से BLO पर भारी दबाव बढ़ गया है, और कई जिलों से तनाव, हार्ट अटैक और बीएलओ की मौत जैसी चिंताजनक खबरें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


मतदाता सूची से नाम काटने का दबाव बनाया जा रहा है
पटवारी ने दावा किया कि प्रदेशभर में BLO पर राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है। उनके अनुसार, भाजपा नेताओं की ओर से मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए कहा जा रहा है, जिससे BLO डर और तनाव में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि पात्र मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाए गए तो भविष्य में कार्रवाई का खतरा उन्हीं कर्मचारियों पर आ सकता है।
विज्ञापन


SIR प्रक्रिया की समय-सीमा बढ़ाने की मांग
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इतने संवेदनशील कार्य को पूरा करने के लिए आयोग द्वारा निर्धारित समय बहुत कम है। पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर समय बढ़ाने की मांग की है। साथ ही पटवारी ने कांग्रेस नेताओं से अपने क्षेत्रों में SIR प्रक्रिया की निगरानी करने को कहा। उन्होंने बताया कि वे खुद भी विभिन्न इलाकों में जाकर स्थितियों की समीक्षा कर रहे हैं ताकि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-फैशन डिजाइनर ने AIG राजेश मिश्रा पर ठगी और शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए, जांच शुरू



घुसपैठिए हैं तो यह सरकार की ही विफलता है
पटवारी ने भाजपा नेताओं के घुसपैठियों पर दिए जा रहे बयानों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब पिछले एक दशक से केंद्र में और लंबे समय से प्रदेश में भाजपा की सरकार है, तो घुसपैठ की बात करना उनकी ही प्रशासनिक विफलता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि अपनी नाकामी छिपाने के लिए विपक्ष पर आरोप लगाना बंद होना चाहिए।

यह भी पढ़ें-राजधानी भोपाल में लगातार हो रहीं वारदातें, वाइसरॉय कॉलोनी में 4 युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

पेशाब कांड और अपराधों पर सरकार को घेरा
मंडीदीप में दिव्यांग युवक पर पेशाब करने की घटना पर पटवारी ने कहा कि यह कानून-व्यवस्था की गिरती हालत का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों को कानून का कोई भय नहीं रहा।पटवारी के अनुसार, पुलिस पर हमले, पुलिसकर्मियों की हत्या, बार-बार पेशाब करने की घटनाएं और बढ़ता भ्रष्टाचार ये सब दिखाते हैं कि प्रशासन नियंत्रण खो रहा है। उन्होंने कहा कि NCRB के आंकड़े भी स्पष्ट करते हैं कि मध्यप्रदेश में अपराध दर लगातार बढ़ रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed