फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Party served notice to BJP MLA Chintamani Malviya, who had raised questions on Simhastha land acquisi

MP News: भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय को पार्टी ने थमाया नोटिस, सिंहस्थ भूमि अधिग्रहण पर उठाए थे सवाल

Sun, 23 Mar 2025 07:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Sun, 23 Mar 2025 07:07 PM IST
सार

मध्य प्रदेश भाजपा ने आलोट विधानसभा से विधायक चिंतामणि मालवीय को शो-कॉज नोटिस जारी किया है। यह नोटिस विधानसभा के बजट सत्र में विधायक द्वारा उज्जैन के सिंहस्थ क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण पर सवाल उठाने के कारण जारी किया गया है। भाजपा संगठन ने विधायक के बयानों और कृत्यों को पार्टी की प्रतिष्ठा को प्रभावित करने वाला बताया है और उनसे सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
 

विज्ञापन
MP News: Party served notice to BJP MLA Chintamani Malviya, who had raised questions on Simhastha land acquisi
विधायक चिंतामणि मालवीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश भाजपा ने आलोट विधानसभा से पार्टी के विधायक चिंतामणि मालवीय को शो-कॉज नोटिस जारी किया है। यह नोटिस विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मालवीय द्वारा उज्जैन के सिंहस्थ क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण को लेकर सवाल उठाने के कारण जारी किया गया है। भाजपा संगठन की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि मालवीय के बयानों और कृत्यों से पार्टी की प्रतिष्ठा प्रभावित हुई है। इस संबंध में विधायक से सात दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। बता दें, भाजपा संगठन विधायक मालवीय के अपनी ही सरकार को घेरने से नाराज है। 
विज्ञापन


यह कहा था भाजपा विधायक ने 
चिंतामणि मालवीय ने बजट सत्र के दौरान कहा था कि मुख्यमंत्री जी का मैं धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने उज्जैन सिंहस्थ के लिए 2 हजार करोड़ रुपए की राशि रखी है। उज्जैन को गर्व है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री उज्जैन से हैं, लेकिन आज उज्जैन का किसान बहुत डरा और परेशान है। सिंहस्थ के नाम पर पहले उसकी जमीन केवल 3 से 6 महीनों के लिए अधिग्रहित की जाती थी, लेकिन अब उन्हें स्थायी अधिग्रहण का नोटिस दिया गया है। 
विज्ञापन


स्पिरिचुअल सिटी पर उठाए सवाल
उन्होंने आगे कहा था कि पता नहीं किस अधिकारी ने यह विचार रखा है कि स्पिरिचुअल सिटी बनाएंगे। विधायक ने कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि स्प्रिचुअलिटी किसी सिटी में नहीं रहती है। वह तो त्याग करने वाले लोगों से होती है। हम क्रांक्रीट के भवन बनाकर स्पिरिचुअल सिटी नहीं बना सकते। मालवीय ने उज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र में स्थायी निर्माण, किसानों की भूमि के स्थायी अधिग्रहण और कॉलोनाइजरों व भूमाफियाओं की साजिश होने की आशंका बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed