फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Participants ran in the Run for Science Marathon with the slogan of Jai Vigyan

MP News: जय विज्ञान नारे के साथ रन फॉर साइंस मैराथन में दौड़े प्रतिभागी, CM ने तैयारियों की जानकारी ली

Thu, 19 Jan 2023 11:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 19 Jan 2023 11:01 PM IST
सार

आठवें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव की तैयारियों की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी ली। महोत्सव का आयोजन मैनिट में 21 जनवरी से 24 जनवरी तक होगा। सीएम ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव से प्रदेश के सभी विज्ञान महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक और आईटीआई को जोड़ने की बात कही।

विज्ञापन
MP News: Participants ran in the Run for Science Marathon with the slogan of Jai Vigyan
सीएम शिवराज ने आठवें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव की तैयारियों की जानकारी ली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में 8वें भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में लोगों को जोड़ने के लिए रन फॉर साइंस मैराथन का आयोजन किया गया। विज्ञान के प्रचार-प्रसार के लिए जोश, जुनून और उत्साह के माहौल में गुरुवार को टीटी नगर में मैराथन में दौड़े। इसका उद्देश्य विज्ञान महोत्स से लोगों को जोड़ना था। शहर के विभिन्न स्कूल एवं कॉलेजों के 1500 से अधिक छात्र-छात्राएं मैराथन में शामिल हुए। लगभग साढ़े तीन किलोमीटर की इस मैराथन का फ्लैग ऑफ प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निकुंज श्रीवास्तव ने टीटी नगर स्टेडियम से किया।  मैराथन माता मंदिर, टीटी नगर स्टेडियम से होते हुए मेनिट कैंपस स्थित एनआरसी भवन पर पूर्ण हुई। इस दौरान प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


नारे लगाकर विज्ञान को किया प्रमोट
मैराथन में हिस्सा लेने पहुंचे प्रतिभागियों ने विज्ञान की प्रगति, जीवन में इसके लाभ और विज्ञान के प्रचार-प्रसार से जुड़े बैनर और फ्लैग अपने हाथ में लिये हुए थे। बैनर पर विज्ञान मानवता के लिये सुंदर उपहार हैं, हमें इसे विकृत नहीं करना चाहिये। द साइंस ऑफ टुडे इज - द टेक्नोलॉजी ऑफ टूमारो। विकास की बात विज्ञान के साथ कुछ हम करे, कुछ आप। जन-जन को विज्ञान समझाना अंधविश्वास एवं कुरीति हटाना... जैसे स्लोगन लिखे हुए थे। साथ ही प्रतिभागियों ने जय जवान-जय किसान, जय विज्ञान के नारे भी लगाये।
विज्ञापन


सीएम बोले- महोत्सव में सभी कॉलेजों को जोड़ा जाएं
आठवें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव की तैयारियों की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी ली। महोत्सव का आयोजन मैनिट में 21 जनवरी से 24 जनवरी तक होगा। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी को आम जनता तक पहुंचाना और विज्ञान को उत्सव के रूप में मनाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हैं। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव से प्रदेश के सभी विज्ञान महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक और आईटीआई को जोड़ने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed