{"_id":"663ba8288f99201e5e06f551","slug":"mp-news-on-sam-pitroda-s-statement-cm-dr-mohan-said-congress-president-should-apologize-to-the-entire-cou-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सैम पित्रोदा के बयान पर सीएम मोहन यादव बोले- कांग्रेस अध्यक्ष पूरे देश से माफी मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सैम पित्रोदा के बयान पर सीएम मोहन यादव बोले- कांग्रेस अध्यक्ष पूरे देश से माफी मांगें
Wed, 08 May 2024 10:07 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 08 May 2024 10:07 PM IST
सार
सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स के बाद एक ओर बयान पर सियासत तेज हो गई है। इस बयान को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूरे देश से माफी मांगने की बात कही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी के गुरु सैम पित्रोदा के बयान की निंदा करता हूं। सीएम ने कहा कि भारत देश में अनेकता में एकता है। यही भारत की विशेषता है। यहां अलग भाषा, अलग भेष है। फिर भी अपना एकदेश है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े देश में हमारी शारीरिक रचना अलग-अलग हो सकती है, लेकिन उसमें यह भाव लाना कि एक क्षेत्र दक्षिण अफ्रीका है। यह बहुत निंदनीय बात है। मैं उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष को इस बयान के प्रति सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को सैम पित्रोदा से इस्तीफा लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा यह भावना प्रकट करती आई है, जिसके खिलाफ जनता में बहुत आक्रोश है। कांग्रेस को पूरे देश से माफी मांगना चाहिए।
यह कहा था सैम पित्रोदा ने
एक इंटरव्यू में कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने कहा था कि 'हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं, जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरों जैसे और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हम सभी बहन-भाई हैं।' पित्रोदा ने कहा कि भारत में अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के रीति-रिवाज, खान-पान, धर्म, भाषा अलग-अलग हैं, लेकिन भारत के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के लोग 75 वर्षों तक एक सुखद वातावरण में रहे हैं, कुछ लड़ाइयों को छोड़ दें तो लोग साथ रह सकते हैं। बता दें, इस बयान का मामला गरमाने के बाद सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया।