फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News On rejection of nomination of SP candidate in Khajuraho Jitu Patwari said Collector is servant

Lok Sabha Election: खजुराहो में मीरा यादव का नामांकन रद्द होने पर पटवारी का गंभीर आरोप, डीएम को बताया सर्वेंट

Sat, 06 Apr 2024 07:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 06 Apr 2024 07:41 PM IST
सार

राजधानी भोपाल स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में इंडिया गठबंधन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने खजुराहो में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी का नामांकन खारिज करने पर पन्ना कलेक्टर को भाजपा प्रत्याशी का सर्वेंट और भाजपा का एजेंट बताया। 
 

विज्ञापन
MP News On rejection of nomination of SP candidate in Khajuraho Jitu Patwari said Collector is servant
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को भोपाल में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में विपक्षी इंडिया गठबंधन की बैठक हुई। इसमें भाजपा के खिलाफ एकजुटता के साथ लड़ने को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने खजुराहो में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन खारिज होने पर पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो से प्रत्याशी वीडी शर्मा का सर्वेंट बता दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


जीतू पटवारी ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर तीन घंटे तक कुर्सी पर ही नहीं आया। उन्होंने कहा कि उनके फोन और मैसेज का भी पटवारी ने कोई जवाब नहीं दिया। पटवारी ने कहा कि उनकी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से बात हुई। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी गलती सुधरवा सकते हैं। पटवारी ने आरोप लगाया कि वह तीन घंटे तक कुर्सी पर ही नहीं बैठे। ताकि गलती न सुधारी जा सके। जबकि सपा प्रत्याशी उनके कक्ष में ही बैठी रहीं। पटवारी ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने जो संविधान की शपथ ली उसको भी नहीं निभा पा रहे। वह इस तरह के कुकृत्य करके बचने के लिए गलत बातें फैला रहे हैं। यही तो लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। पटवारी ने कहा कि इंडिया गठबंधन आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा झूठ बोलने का रिकॉर्ड बनाएगी 
पटवारी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हुए। उनके नेता यह माहौल मनाने में लगे हैं। ताकि जनता में कांग्रेस के खिलाफ माहौल बने। उन्होंने भाजपा पर झूठे दावे करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि जहां पांच सौ लोग खड़े नहीं हो सकते, वहां हजारों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जा रही है। पटवारी ने कहा कि अब तक 350 लोग ही भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि खदानें और अपने व्यक्तिगत हित वाले लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस के नहीं हुए, वे लोग भाजपा के क्या होंगे। पटवारी ने कहा कि कार्यकर्ता का जाने का दुख होता है, उनको मनाने का प्रयास भी करते हैं। भाजपा झूठ बोलने का रिकॉर्ड बनाएगी।

मोदी सरकार तनाशाही कर रही 
बैठक में भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ने को लेकर आरोप पत्र भी तय किया गया है। इसमें भाजपा की चुनाव से पहले की गई घोषणाओं को पूरा कराने के लिए आवाज उठाई जाएगी। पटवारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार तानाशाही कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनकी बात नहीं सुनी तो उनको जेल भेज दिया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिनके ऊपर गंभीर आरोप लगाए जाते हैं, उनके भाजपा में शामिल होने के बाद जांच ही समाप्त हो जाती है। उनको क्लीन चिट भी मिल जाती है। 


भाजपा को याद दिलाएंगे उसके वादे 
पटवारी ने कहा कि चुनाव में भाजपा के विधानसभा चुनाव से पहले किए वादों को याद दिलाया जाएगा, जिसमें उन्होंने लाड़ली बहनों को तीन हजार रुपये, 450 रुपये में सिलेंडर, गेहूं पर 2700 रुपये समर्थन मूल्य देने का वादा किया गया और देश में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, राजनैतिक और आर्थिक अराजकता, हमारे देश की असुरक्षित सीमाएं, मोदी सरकार द्वारा जनता से निरंतर की जा रही वादाखिलाफी, सामाजिक अन्याय, असमानता, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग को जनता के बीच लेकर जाएंगे।

यह नेता रहे शामिल रहे 
बैठक में इंडिया गठबंधन से संबद्ध मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता यश भारतीय, आम आदमी पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष रानी अग्रवाल, जितेन्द्र चौरसिया, मार्क्सवादी कम्यूनिष्ट पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह, प्रमोद प्रधान, भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी के राज्य सचिव शैलेन्द्र शैली, सत्यम पांडे, एनसीपी (शरद पंवार) के अध्यक्ष राजू भटनागर, राजद के प्रदेश अध्यक्ष मोनू यादव, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) अपूर्व दुबे, राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर महेश कुशवाहा, अभा डेमोक्रिटिक पार्टी के अध्यक्ष अजय सिंह, स्वर्ण समाज पार्टी की अध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव व आरके श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कर्मठ दल के अध्यक्ष सुबोध गंगवार, अभा वीर दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्याण सिंह गुर्जर, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक सहित विभिन्न दलों/ संगठनों के कई वरिष्ठ प्रमुख नेता व संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed